0 महाशिवरात्रि पर्व पर विशेष - Khabre Mumbai

Breaking News

महाशिवरात्रि पर्व पर विशेष

महाशिवरात्रि व्रत 26 फरवरी 2025 बुधवार

फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है इस दिन चारों ओर मंदिरों, शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे होते हैं. भक्त भाव-विभोर होकर पूजा उपासना में लीन रहते है. चतुर्दशी तिथि भगवान शिव को समर्पित है और इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाता है. आइए आपको महाशिवरात्रि की महिमा और चार पहर की पूजा का शुभ मुहूर्त बताते हैं.

महाशिवरात्रि की महिमा

महाशिवरात्रि हिन्दू परंपरा का एक बहुत बड़ा पर्व है. सामान्यतः इसे चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन शिवजी का प्राकट्य हुआ था. शिव जी का विवाह भी इस दिन माना जाता है. इस दिन व्रत, उपवास, मंत्रजाप और रात्रि जागरण का विशेष महत्व है।

महाशिवरात्रि की तिथि

फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को सुबह 11.08 बजे शुरू होगी इस तिथि कासमापन 27 फरवरी को सुबह 08.54 मिनट पर होगा. महाशिवरात्रि में रात्रि के पूजन का विधान है इसलिए 26 फरवरी को दिन और रात में कभी भी पूजन कर सकते हैं
परंतु शिवजी की रात्रि होने के कारण रात्रि में चारपहर में भगवान शिव जी की पूजा होती है वह विशेष फलदाई है।
पूजा का शुभ मुहूर्त

प्रथम प्रहर में पूजन समय-26 फरवरी शाम 06.19 से रात्रि 09.26 तक
दूसरे प्रहर में पूजन समय- रात 09.26 से 27 फरवरी मध्य रात्रि 12.34 तक
तीसरे प्रहर में पूजन समय- 27 फरवरी मध्य रात्रि 12.34 से प्रातः 03.41 तक
चतुर्थ प्रहर में पूजन समय- 27 फरवरी को प्रातः 03.41 से सुबह 06.48 तक है।

( संकलन: आचार्य अजय मिश्र जी, विहिप संचालित समर्थ हनुमान टेकडी सिद्धपीठ, सायन, मुंबई)

No comments