0 दिल्ली में कल मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण कार्यक्रम तय/ पहली बार विधायिका बनी रेखा गुप्ता होंगी मुख्यमंत्री/ प्रवेश वर्मा बनेंगे डिप्टी सीएम - Khabre Mumbai

Breaking News

दिल्ली में कल मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण कार्यक्रम तय/ पहली बार विधायिका बनी रेखा गुप्ता होंगी मुख्यमंत्री/ प्रवेश वर्मा बनेंगे डिप्टी सीएम

दिल्लीवालों को कल मिलेंगी नई मुख्यमंत्री/रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर/ कल दोपहर रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण/ केजरीवाल को हराने वाले वर्मा बनेंगे डिप्टी सीएम

कल दोपहर 12: ३५ के लगभग दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण संपन्न होगा। चुनाव नतीजे के लगभग ११ दिन बाद साफ हो गया है कि दिल्ली को शालीमार बाग सीट से प्रत्याशी रहीं रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।RSS ने भी यही नाम सुझाया था।

 ५० वर्षीय रेखा गुप्ता पहले दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की महापौर रह चुकी हैं। वह वर्तमान में भाजपा  महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा एवं दिल्ली भाजपा की महासचिव भी हैं।
शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को २९,५९५ मतांतर से रेखा गुप्ता ने हराया है।
वह rss की स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से बचपन से जुड़ी रही हैं।दौलत राम कॉलेज में वह छात्र संघ की अध्यक्ष रही।दिल्ली विश्व विद्यालय में ९५/९६ में छात्र संघ की अध्यक्ष रहीं। अप्रैल २००७ में दिल्ली के पीतमपुरा से पहली बार भाजपा की टिकट पर नगरसेविका /पार्षद बनी थीं। २००७/२००९ तक महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्षता भी निभाई थी। वह शालीमार बाग से भी पार्षद रह चुकी हैं।इस बार के विधानसभा चुनाव में पहली बार वह विधायिका बनी हैं। मूल रूप से हरियाणा की हैं।

अरविंद केजरीवाल को हराने वाले पूर्व दिल्ली सीएम के बेटे प्रवेश वर्मा उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं।
केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के पर्यवेक्षक ओम प्रकाश धनखड़ एवं रविशंकर प्रसाद ने दिल्ली भाजपा के  सभी विधायकों से बात चीत की है। विजेंद्र गुप्ता विधानसभा अध्यक्ष होंगे।
कार्यक्रम के लगभग ३० हजार की उपस्थिति रहने की उम्मीद है।

No comments