के ई एम अस्पताल की शताब्दी वर्ष पर डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग, निवासी डॉक्टरों को मिलेगी नई २१ मंजिला इमारत/ सीएम फडणवीस ने रखी आधारशिला
देश के जाने माने एवं मुंबई की सुप्रसिद्ध अस्पताल सेठ गोरधनदास सुंदरदास मेडिकल महाविद्यालय एवं किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल ( popularly known as KEM hospital) १९२६ में मुंबई में स्थापित किया गया और अब इसे १०० वर्ष पूरे हो चुके हैं।
यहां देश के कोने कोने से विभिन्न तरह की बीमारी, एक्सीडेंटल, इमरजेंसी सेवाओं ने लिए लोग आते हैं।मुंबई के परेल में स्थित यह KEM अस्पताल अन्य सुप्रदशा अस्पतालों जैसे बच्चों के लिए वाडिया, हाफकिंस इंस्टीट्यूट, कैंसर के लिए टाटा अस्पताल , ग्लोबल अस्पताल जैसे वैद्यकीय संस्थानों से घिरा हुआ है।
Kem अस्पताल के १०० वर्ष शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कल शनिवार को इसकी डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई जिसमें पिछले १०० सालों में के ई एम अस्पताल प्रबंधन द्वार किए कामों का उल्लेख किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवदार फडणवीस , मनपा मुख्य अधिकारी भूषण गगरानी, वरिष्ठ नागरी अधिकारी एवं के ई एम की डीन डॉक्टर संगीता रावत, क्षेत्रीय विधायक, पूर्व विधायक, राज्य के मंत्रियों मंगल प्रभात लोढ़ा, प्रताप सरनाईक, कालिदास कोलंबकर, अजय चौधरी, राजसभा सदस्य मिलिंद देवरा, मनपा पश्चिम जोन अतिरिक्त आयुक्त विपिन शर्मा, उपायुक्त सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग मनपा: संजय कुर्हाडे, विधायक राजहंस सिंह इत्यादि उपस्थित थे।
अस्पताल के द्वारा कोरोना महामारी के समय बहुत महत्वपूर्ण काम किए गए। कम फडणवीस ने अस्पताल के डॉक्टर एवं नर्स स्टाफ के लिए २१ मंजिला नई बिल्डिंग के निर्माण की आधारशिला रखी।
उल्लेख कर दें कि KEM अस्पताल का संचालन मुंबई महानगरपालिका द्वारा किया जाता है।
शेट गोरधनदास मेडिकल कॉलेज १९२६ में शुरू किया गया। इसके साथ ही यहीं KEM अस्पताल की भी स्थापना हुई थी।
No comments
Post a Comment