0 दया, कुछ तो गड़बड़ है? महायुति में फिर मुंह फुलव्वल। एकनाथ शिंदे फिर सातारा गए। मानने पहुंची भाजपा/ पालक मंत्री बंटवारे को लेकर शिंदे नाराज - Khabre Mumbai

Breaking News

दया, कुछ तो गड़बड़ है? महायुति में फिर मुंह फुलव्वल। एकनाथ शिंदे फिर सातारा गए। मानने पहुंची भाजपा/ पालक मंत्री बंटवारे को लेकर शिंदे नाराज

महायुति में राज्य चुनाव प्रचंड बहुमत से जीतने के बाद भी सीएम पद को लेकर हफ्ते बीत गए , रूठने मनाने का दौर चल पड़ा था ।गृह विभाग को लेकर खींचातानी चली।आखिर सब ठीक हुआ और महायुति सरकार बन गई।
पालक मंत्री बनाए जाने को लेकर भी देर सही लेकिन बंटवारा सीएम फडणवीस के नेतृत्व में हो गया जिसके बाद सीएम साहब दावोश चले गए।

रायगढ़ और नाशिक में राकांपा और भाजपा के नेता पालक मंत्री बनाए गए जिससे शिवसेना के अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे नाराज हो गए, उन्होंने अपने नेता भरत गोगावले को रायगढ़ की जिम्मेदारी के लिए मांग की थी। शिंदे मौजूदा महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री भी हैं। वह सातारा चले गए तो भाजपा के राजस्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावन कुले, गिरीश महाजन मनाने पहुंचे लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। गिरीश महाजन नाशिक के पालक मंत्री हैं।

  शिंदे को मुंबई एवं ठाणे पालक मंत्री की पेशकश हुई लेकिन शिंदे की नाराजगी जस की तस है।
रायगढ़ से  विधायिका एवं महिला, बाल विकास मंत्रालय सम्भाल रहीं अदिति तटकरे को पालक मंत्री बनाया गया है। ३६ वर्षीय अदिति तटकरे राकांपा से हैं और पहले शिंदे सरकार और उससे पहले उद्धव सरकार में भी शामिल थीं।
फिलहाल एकनाथ शिंदे की नाराजगी के चलते दोनों जिलों में इन दोनों गिरीश महाजन एवं अदिति तटकरे के प्रभार पर रोक लगा दी गई है जिससे भाजपा एवं राकांपा के लोग भी नाराज हो गए हैं।




No comments