कल्याण में ७००० स्क्वायर फीट जगह में फ्री फिजियो थेरेपी सेंटर का उद्घाटन सांसद श्रीकांत शिंदे के द्वारा संपन्न
कल्याण के सांगलीवाडी परिसर में ७०००स्वायर फीट तक की बड़ी जगह के एक मुफ्त फिजियो थेरेपी सेंटर का उद्घाटन इसी शुक्रवार को क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर श्रीकांत शिंदे के द्वारा किया गया है।
ऐसे आर्थिक रूप से पिछड़े गरीब लोग जो शारीरिक रूप से कमजोर हैं, विकलांग हैं उन्हें बहुत बड़ी राहत मिलेगी।
उदघाटन के समय कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका आयुक्त इंदु रानी जाखड़ भी मौजूद थीं।
परिसर के वह सभी लोग जो महंगे प्राइवेट फिजियो सेंटर की कीमत नहीं चुका सकते ,उनको ध्यान में रखते हुए यह सेंटर खोला गया है ताकि उन्हें मदद मिल सके ।
जो कल्याण परिसर के बाहर के लोग हैं ,उन्हें इस सेंटर में सुविधा के लिए ५०० रूपये खर्चने होंगे ।विकलांग लोगों को २५०० रुपए मासिक पेंशन भी कल्याण में मिल रहा है। लगभग ५५०० शारीरिक रूप से विकलांग नागरिक केडीएमसी के रिकॉर्ड में पंजीकृत हैं। यह सेंटर कल्याण रेलवे स्टेशन के निकट केडीएमसी इमारत में खोला गया है।
सरकारी आंकड़ों की माने तो लगभग ३५०० विकलांग गरीब लोग इस सेंटर से फायदा ले रहे हैं।
इस अत्याधुनिक फिजियो थेरेपी सेंटर में आर्थो यानी हड्डी, न्यूरो यानी मानसिक मस्तिष्क , मेडिकल यानी वैद्यकीय, आयुर्वेद, नैचुरोपैथी, फिजिकल थेरेपी, योग इत्यादि की सुविधाएं सहज और मुफ्त में उपलब्ध हैं।
No comments
Post a Comment