पुणे दिल्ली फ्लाइट सात घंटे तक नहीं उड़ी, यात्री को जबरन प्लेन में ही बैठाया गया। पहले कोहरा , बाद में तकनीकी खराबी को बताया फ्लाइट नहीं उड़ने की वजह।
दिल्ली पुणे एयर इंडिया फ्लाइट IX ११७६ का हैरतअंगेज कारनामा/ ७ घंटे से ज्यादा यात्री बैठे रहे प्लेन में। पहले घना कोहरा, बाद में फ्लाइट में तकनीकी समस्या को बताया उड़ान नहीं भरने की वजह।
शुक्रवार रात ९.४० बजे दिल्ली से पुणे के लिए IX ११७६ एयर इंडिया फ्लाइट ने २०० यात्रियों से खचाखच भरे माहौल को तब परेशानी में डाल दिया जब ७ घंटे से ज्यादा वक्त गुजरने के बावजूद वह पुणे तो छोड़िए दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर सका।
पहले दो घंटे की सुरक्षा और चेकिंग प्रक्रिया से गुजरने के बाद यात्रियों को प्लेन में बिठाया गया लेकिन एक घंटा इंतजार के बावजूद प्लेन ने उड़ान नहीं भरी।पूछने पर क्रू मेंबर कहते रहे कोहरा के करवा दृश्यता कम है, थोड़ी देर में उड़ान भरेंगे।
२ घंटे बीतने के बाद कई सीनियर यात्री पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग में वापस जाना चाहते थे ताकि आराम कर सकें लेकिन किसी को जाने नहीं दिया गया।पूरे सात घंटे बैठे बैठे बीत गए। इसके बाद सभी को फ्लाइट से उतारकर एक बस में बिठाया गया जहां वह एयरपोर्ट परिसर में घूमती रही और उसके बाद फिर से सुरक्षा और चेकिंग प्रक्रिया से सभी को गुजरना पड़ा जिसमें दो घंटे लग गए।अबकी बार फ्लाइट ने सुबह ७.३० बजे उड़ान भरी और १० बजे पुणे पहुंची।
पूरी रात में पहले तो कोहरा विलंब का कारण बताया गया था लेकिन बाद में क्रू मेंबरों ने कहा कि जहाज में तकनीकी खराबी है इसलिए देर हो रही है।
इस तरह की विमान सर्विस से यात्री हतप्रभ हैं और परेशान भी हुए। यह पूरी घटना बीते शुक्रवार रात ९.४० की है।
No comments
Post a Comment