0 महाराष्ट्र सरकार के कई विभाग मंत्रालय में जगह की कमी के चलते अब एयर इंडिया बिल्डिंग से करेंगे काम, अधिग्रहण का काम तेजी से शुरू/ सार्वजनिक बांधकाम विभाग ने पूरा किया एयर इंडिया का स्ट्रक्चरल ऑडिट - Khabre Mumbai

Breaking News

महाराष्ट्र सरकार के कई विभाग मंत्रालय में जगह की कमी के चलते अब एयर इंडिया बिल्डिंग से करेंगे काम, अधिग्रहण का काम तेजी से शुरू/ सार्वजनिक बांधकाम विभाग ने पूरा किया एयर इंडिया का स्ट्रक्चरल ऑडिट

महाराष्ट्र कैबिनेट के कई विभाग के लिए मंत्रालय में जगह की कमी, एयर इंडिया इमारत के अधिग्रहण पर काम तेजी से शुरू।

मरीन ड्राइव के ठीक सामने, दक्षिण मुंबई स्थित ऐतिहासिक  गगनचुंबी इमारत एयर इंडिया का स्ट्रक्चरल ऑडिट, इंस्पेक्शन का काम लगभग पूरा कर दिया गया है और महाराष्ट्र सरकार ने मंत्रालय के कई विभाग के लोगों को अब एयर इंडिया इमारत से काम शुरू करने का निर्देश जारी कर दिया है।
दर असल मंत्रालय में कई नव नियुक्त मंत्रियों के विभाग को काम करने के लिए स्टाफ स्पेस की कमी हो रही है।
पिछले वर्ष मार्च में ही केंद्र सरकार ने एयर इंडिया बिल्डिंग को मंत्रालय के लिए हस्तांतरित करने की मंजूरी दी थी जिसके बाद राज्य के वित्त मंत्री अजीत पवार की टीम के द्वारा १६०१ करोड़ रुपए की डील के लिए प्रस्ताव मंजूर किया गया था।

चुनावी आचार संहिता लागू होने से पहले फंड का प्रस्ताव मंजूर हो गया लेकिन आवंटन नहीं किया जा सका क्योंकि चुनावी वर्ष के चलते लाडक़ी बहिन योजना समेत कई योजनाओं को ध्यान में रखे हुए इस पर काम नहीं किया गया था।

पैसे एयर इंडिया एसेट होल्डिंग कंपनी को ट्रांसफर किए जाएंगे।

No comments