सानपाड़ा नवी मुंबई के डी मार्ट के पास ठेकेदार राजाराम टोके पर दिन दहाड़े छह राउंड गोली चली/ पोलिस और क्राइम ब्रांच जांच में जुटी।
घनकचरा व्यवस्थापन विभाग से जुड़े ठेकेदार राजाराम टोके पर सानपाड़ा में DMart के पास छह राउंड फायरिंग, APMC मार्केट में मचा हड़कंप।
वाशी स्थित एपीएमसी भाजीपाला मार्केट में कचरा साफ सफाई ठेकेदार राजाराम टोके पर उसके ही प्रतिद्वंदी ने हमला करवाया है। कुछ लोग मोटरसाइकिल पर आए और बीते शुक्रवार को सानपाड़ा में DMart के निकट छह राउंड फायरिंग कर दी और मौके से भाग निकले। इस दौरान राजाराम अपनी गाड़ी में बैठे हुए चाय पी रहे थे।
दिन दहाड़े दोपहर में इस घटना से मार्केट में सुरक्षा रक्षक, पुलिस प्रशासन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। छह गोलियां चली और वह भी इतने बड़े मार्केट में दिन दहाड़े, इस से वहां माहौल काफी भयावह हो गया है। इस मामले की जांच पोलिस के साथ साथ क्राइम ब्रांच भी जांच में जुट गई है। सीसीटीवी की मदद से फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
धर्मवीर संभाजी राजे भाजीपाला बाजार संकुल( APMC ) में कचरा ठेकदार: राजाराम टोके
मामला कचरा उठाने के मनपा कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा है। राजाराम टोके को गीला कचरा उठाने का ठेका मिला है, यहीं से दो और लोगों की भी कांट्रेक्ट के लिए दावेदारी थी। पोलिस के अनुसार किसान नेता और ठेकेदार टोके पर हमला किया गया है। अपराधियों को जल्द ही पकड़ने का विश्वास पोलिस प्रशाशन ने जताया है।
हमलावरों को ढूंढने के लिए महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों में पोलिस की टुकड़ी भेजी गई है। राजाराम टोके का मेजर ऑपरेशन शनिवार सुबह दो बजे सम्पन्न हुई और वह खतरे से बाहर हैं।चार गोलियां शरीर में लगने के बावजूद राजाराम टोके ठेकदार को डॉक्टरों ने बचा लिया है।पोलिस टोके के होश में आते ही उनका बयान भी दर्ज करेगी।
कुछ महीने पहले भी इस मामले में मार पीट की घटनाएं हुई थीं और पुलिस ने बाजार प्रशाशन समिति को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पत्र दिया था।
No comments
Post a Comment