नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मार्च में/ डोंबिवलीकर रविन्द्र चव्हाण प्रबल दावेदार
ऐसे में भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करना अनिवार्य है।मार्च के पहले हफ्ते में इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
डोंबिवली से चौथी बार लगातार भाजपा कोटे से विधायक एवं पूर्व स्टेट कैबिनेट मंत्री रविंद्र चव्हाण की नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर लगभग तय मानी जा रही है।
चव्हाण, सीएम देवेंद्र फडणवीस के विश्वासपात्र नेताओं में से हैं। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने बूथ, तालुका एवं जिला स्तर और अपने अध्यक्ष चुन लिए हैं।
पार्टी द्वारा संगठन पर्व शुरू किया गया है जिसके तहत चव्हाण पूरी प्रक्रिया को देख रहे हैं और इस पर्व के तहत स्टेट पार्टी इंचार्ज के रूप में सदस्यता अभियान का निरीक्षण कर रहे हैं।भाजपा की सभी सेल, यूनिट के द्वारा लगभग १.५० करोड़ नए सदस्य बनाने का अभियान १ जनवरी से लेकर १५ जनवरी तक रखा गया है।
हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के अंतर्गत रविन्द्र चव्हाण ने महाविकास आघाड़ी के संयुक्त उम्मीदवार एवं शिवसेना यूबीटी के उम्मीदवार दीपेश म्हात्रे को बहुत बड़े मतांतर से हराया था और चौथी बार आमदार बने हैं।
No comments
Post a Comment