बदलापुर में फिर से ६ साल की बच्ची के साथ यौन शोषण/ आरोपी को १४ दिन तक भिवंडी बाल सुधार गृह भेजा
घटना १४ जनवरी की है जब मुंबई उपनगर बदलापुर में बदलापुर पुलिस ठाणे की हद में आनेवाले ऐरंजड़े गांव में १६ साल के लड़के ने अपने ही बगल रहनेवाली ६ साल की बच्ची को बहला फुसलाकर गांव के निकट एक बस स्टॉप के पास निर्जन स्थान पर ले जाकर यौन शोषण किया, जब वह चिल्लाने ,रोने लगी तो उसे फिर से उसके घर ले जाकर छोड़ दिया।
अगले दिन सुबह जब बच्ची को उसकी मां स्कूल ले जान चाहती थी तो बच्ची घबराई हुई थी और स्कूल जाने के लिए तैयार नहीं थी। विश्वास में लेकर पूछने पर बच्ची ने मां को पूरी घटना बताई जिसके बाद मां ने पुलिस ठाणे पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पॉक्सो एवं एट्रोसिटी एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी १६ साल के लड़के को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे भिवंडी बाल सुधार गृह में १४ दिनों के लिए भेजा गया है।आगे की कार्रवाई जारी है।
बता दें कि कुछ समय पहले बदलापुर में स्कूल में अटेंडेंट अक्षय शिंदे ने चार साल की बच्ची से यौन शोषण किया था जिसका विरोध बदलापुर समेत पूरे महाराष्ट्र में हुआ, लोगों ने ट्रेनें रोक दी, विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी को फांसी की मांग की थी।
पोलिस एनकाउंटर में अक्षय की मौत हो गई थी।
इस मामले से एक बार फिर बदलापुर सहम गया है और जनता न्याय की मांग कर रही है।
No comments
Post a Comment