0 सैफ अली खान अटैक अपडेट - Khabre Mumbai

Breaking News

सैफ अली खान अटैक अपडेट

लीलावती अस्पताल में सर्जरी सफल हो चुकी है।रीढ़ की हड्डी यानी स्पाइनल कार्ड के पास से लगभग २.५ इंच हक़्शा ब्लेड का हिस्सा जो टूट कर हड्डी में फंस गया था उसे निकाल लिया गया है।


पोलिस FIR,बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई जिसके अनुसार, सैफ की स्टाफ नर्स एलियम फिलिप ने सैफ के छोटे बेटे ४ वर्षीय जेह के कमरे के सामने बाथरूम में  लाइट जलते देखा और नजदीक पहुंची तो देखा कि एक दुबला पतला लड़का बच्चे के कमरे में जा रहा था।इस लड़के के एक हाथ में लकड़ी का कोई औजार था और दूसरे हाथ में हक्शा ब्लेड ( आम तौर पर लकड़ी, स्टील पाइप काटने के काम आती है, आरी यानी करवत का ही आधुनिक स्वरूप है)। अक्सर ऐसे औजार लकड़ी के फर्नीचर या वॉटर पाइप रिपेयर करने वाले कपास होता है।


इस हमलावर ने स्टाफ नर्स फिलिप को डराते हुए कहा कि नो आवाज, कोई आवाज नहीं होगी और कोई रूम में से बाहर नहीं जाएगा। बच्चे के साथ और एक और नैनी स्टाफ थी वह कमरे से निकलने में कामयाब रही और चिल्लाई।शोर सुनकर दोनों एक्टर करीना और सैफ बाहर आ गए।सैफ स्टाफ नर्स और हमलावर के बीच खड़े हो मामला शांत करना चाहते थे लेकिन हमलावर हड़बड़ा गया। उसने तुरंत फुर्ती से एक के बाद एक छह बार ब्लेड से सैफ पर कर दिया। गर्दन और स्पाइनल में गंभीर चोट आई।सैफ ने बड़े बेटे ८ वर्षीय इब्राहिम को पुकारा।इब्राहिम ही सैफ को ऑटो रिक्शा में लीलावती अस्पताल ले गया। उल्लेखनीय है कि सैफ के पास कई स्वचालित गाड़ियां हैं लेकिन इब्राहिम को वह चलाने नहीं आती, उसकी उम्र भी बहुत कम है।


पोलिस और क्राइम ब्रांच की कुल दस टीम इस पर काम कर रही हैं।खबर यह भी आई कि शक के कारण तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर कल पूछताछ की थे।

काफी समय बाद सीसीटीवी से इस हमलावर की शिनाख्त हो सकी जो छठे माले की सीढ़ी से उतर रहा था। वह सैफ करीना की बिल्डिंग सतगुरु दर्शन के बगल में सामने की जर्जर इमारत की बाउंड्री वाल से आया और पीछे के रास्ते से ही बाथरूम तक पहुंचा वहां से वह जेह ( सैफ करीना का चार वर्षीय बेटा) के कमरे में दाखिल हो रहा था। उसने स्टाफ नर्स फिलिप से कहा कि उसे पैसे चाहिए। कितना चाहिए पूछने पर अंग्रेजी में उसने वन करोड़ कहा था।

इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस का यह भी कहना है कि हो सकता है घर के किसी स्टाफ की मिलीभगत हो, इससे इनकार नहीं किया जा सकता।

राजनीतिक बयान भी आने लगे हैं।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि बांद्रा जैसे पोश इलाके में इतने बड़े अभिनेता के साथ ऐसा होता है तो मुंबई ,महाराष्ट्र में लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल में नहीं है।राज्य के मुख्यमंत्री जो गृह मंत्री भी हैं, उनकी नाकामयाबी दिखती है।

राकांपा के शरद पवार ने कहा कि इसी इलाके में कुछ दिनों पहले नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी।अब एक अभिनेता पर घर में हमला हुआ ।बीड में सरपंच को मार दिया गया।कई घटनाएं हो रही हैं। राज्य सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में असफल दिखाई देती है।





No comments