0 लोन रिकवरी एजेंट ने किया परेशान, 27 साल के ट्रांसपोर्टर कारोबारी ने की आत्महत्या, कुरार विलेज कर रही मामले की जांच - Khabre Mumbai

Breaking News

लोन रिकवरी एजेंट ने किया परेशान, 27 साल के ट्रांसपोर्टर कारोबारी ने की आत्महत्या, कुरार विलेज कर रही मामले की जांच

मुंबई के कांदिवली में रहनेवाले 27 साल के ट्रांसपोर्टर कारोबारी सूरज अमृतलाल जायसवाल ने गोकुल नगर स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली है। 

मृतक के भाई सुनील जायसवाल ने कुरार विलेज स्थित पोलिस ठाणे को लिखित शिकायत दर्ज कराई जिसमें नॉन बैंक फाइनेंस कंपनी के  लोन रिकवरी एजेंट विजय ओहल पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया जिसके चलते सूरज को मजबूर होना पड़ा और उसने आत्महत्या कर ली।
सूरज ने तीन कमर्शियल गाड़ियां लोन पर ली थीं पर कुछ समय से आर्थिक तंगी के चलते मासिक किस्त नहीं भर पा रहा था। रिकवरी एजेंट ने कई बार फोन किया , मासिक किस्त भरने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।भाई सुनील लोन का गारंटर था इसलिए एजेंट ओहल ने उसे भी कई बार फोन किया था।
किसी तरह जुगाड कर एक किश्त भर दिया गया । नवंबर मंदिर किश्त नहीं भर सका तो एजेंट फिर से फोन कर धमकियां देने लगा। आखिरकार सूरज युवा कारोबारी ने आत्महत्या कर ली।
कुरार विलेज पोलिस ठाणे ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। सूरज जायसवाल मूलतः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद का निवासी था।

रिजर्व बैंक पहले भी कई नामचीन बैंकों पर सख्ती कर चुका है। क्रेडिट कार्ड ,पर्सनल लोन जैसे कर्ज में जब तक के पास तीन महीने की किश्त नहीं आती तो वह NPA अकाउंट वह बाहरी एजेंट को दे देती है और एजेंट मनमाने तरीके से कभी भी 24 घंटे फोन करते हैं, घर आकर धमका देते हैं, पास पड़ोस में सबके सामने बेइज्जती करते हैं और बिना कोई मजबूरी समझे उन्हें टॉर्चर करते हैं जिसके चलते पहले भी इस तरह की दुर्घटनाएं हुई हैं।रिजर्व बैंक इन मामलों में पहले भी बैंकों को सख्त हिदायत देती रही है।

          क्या करें?
आप सत्य स्थिति के कारण आर्थिक हालातों के चलते किश्त नहीं भर पा रहे हैं तो सबसे पहले संबंधित बैंक/ NBFC को लिखित में या ईमेल के जरिए सूचित करें और अपनी परिस्थिति बताएं और उनसे अधिक समय मांग लें। अकाउंट NPA होने से पहले यदि ऐसा करते हैं तो और अच्छा है। कंपनियां आपका कर्ज रिस्ट्रक्चर करती है जिसके तहत आपकी किश्त राशि कम हो सकती है हालांकि चुकाने की अवधि बढ़ जाती है।
यदि बैंक/ NBFC आपकी मदद नहीं करते तो ombudsman में शिकायत दें। रिजर्व बैंक के ग्रीवेंस रिड्रेसल ऑफिसर को शिकायत दे सकते हैं।

आत्महत्या के खयाल मन पर हावी न होने दें..
यदि ऐसे गलत विचार आएं तो एक बार टोल फ्री नंबर १४४१६ पर संपर्क करें, यह २४*७ कार्यरत है और मनोचिकित्सक आपसे बात करते हैं, आपकी समस्या को सुनकर आपको सकारात्मक तरीके से सामना करने के लिए तैयार करते हैं।

No comments