मंत्रालय मुंबई में कल फडणवीस मिलेंगे सभी कैबिनेट एवं राज्य मंत्रियों से, १०० दिन का रोडमैप होगा फाइनल
कल दोपहर 12 बजे मंत्रालय में फडणवीस सरकार की बैठक/ सभी राज्य एवं कैबिनेट मंत्रियों को 100 दिन के काम का दिया जाएगा टारगेट।
कल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंत्रालय में 12 बजे दोपहर के करीब सभी महायुति के मंत्रियों से मुलाकात करने वाले हैं।इस बैठक में 100 दिन का लक्ष्य दिया जाएगा, किसको क्या काम करना है, उनकी रण नीति क्या है? इस पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और उसका आंकलन भी होगा। उप मुख्यमंत्री अजीत पवार पहले ही कह चुके हैं कि मंत्रियों का कार्यकाल २.५ साल के लिए है, उनके काम की समीक्षा के आधार पर ही आगे किस को कौन सा विभाग देना है यह तय होगा।
कल को बैठक में अगले १०० दिन के काम का रोडमैप तैयार किया जाएगा और सभी को आवश्यक कार्यवाही के दिशा निर्देश भी होंगे।
उल्लेख कर दें कि स्थानीय मनपा चुनाव मुंबई एवं मुंबई उपनगरों में मार्च/ अप्रैल में होने की संभावना है और इस नाते भाजपा के मंत्रियों से फडणवीस अलग से भी चर्चा कर सकते हैं और रणनीति बनाई जाएगी कि क्षेत्रीय काम किस तरह गतिमान हो कि मनपा चुनाव में भी विरोधी दलों को हराया जा सके।
हर क्षेत्र में पालक मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर भी कल अहम चर्चा हो सकती है।
धनंजय मुंडे के मंत्रीपद पर भी लगातार तलवार लटक रही है , संतोष देशमुख बीड के युवा सरपंच हत्याकांड मामले में मुख्य मास्टर माइंड माने जानेवाला और मंत्री मुंडे का करीबी स्वयं पुणे CID को आत्मसमर्पण कर चुका है।
संतोष देशमुख बीड जिले में एनर्जी क्षेत्र में अग्रणी कंपनी अवदा ग्रुप द्वारा पवन चक्की लगाने के लिए कंपनी अधिकारियों से २ करोड़ की मांग के विरोध में उतरे थे और कंपनी के समर्थन में थे जिसकी वजह से उनकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भी कल बैठक में चर्चा हो सकती है।
इसके अलावा मराठा ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर भी कल बहस होने के आसार हैं।
No comments
Post a Comment