0 "राहुल गांधी देशद्रोही" भाजपा सांसद संबित पात्रा/ OCCRP , जॉर्ज सोरोस से संबंध , भारत की छवि बदनाम करने की कोशिश करते हैं राहुल गांधी : पात्रा ने लगाया गंभीर आरोप - Khabre Mumbai

Breaking News

"राहुल गांधी देशद्रोही" भाजपा सांसद संबित पात्रा/ OCCRP , जॉर्ज सोरोस से संबंध , भारत की छवि बदनाम करने की कोशिश करते हैं राहुल गांधी : पात्रा ने लगाया गंभीर आरोप

ट्रेटर ऑफ हाइएस्ट ऑर्डर - उच्च दर्जे का गद्दार राहुल गांधी: संबित पात्रा, सांसद भाजपा

हाल ही में संबित पात्रा , भाजपा के प्रवक्ता एवं सांसद ने राहुल गांधी, विपक्ष में सदन के नेता को देश का गद्दार एवं देशद्रोही बताया है।
दरअसल २ दिसंबर को एक फ्रांसीसी अखबार में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई जिसका शीर्षक है: hidden links between a joint of investigavtive journalism and the US Government. 
इसमें सोरोस जैसे अमेरिकी अरबपतियों, एजेंसियों के संबंध को यहां की राजनीति से दर्शाया गया है। 

दरअसल एक त्रिकोणीय रिश्ता बताते हुए संबित पात्रा ने कहा है कि एक कोने में अमेरिका अरबपति जॉर्ज सोरोस ,कुछ एजेंसियां हैं ।यूजर छोर पर बड़ा न्यूज पोर्टल OCCRP ( Organised crime and corruption reporting project) है। सोरोस अपनी ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के माध्यम से OCCRP को फंडिंग करते हैं। सोरोस की राहुल गांधी से मुलाकात की तस्वीरें भी वायरल हुई हैं।

भारत को वैश्विक स्तर पर बदनाम करने, आर्थिक स्थिरता को गिराने की कोशिश की बातें हों रही हैं। जॉर्ज सोरोस अमेरिकन हंगेरियन अरबपति हैं जो सोरोस फंड मैनेजमेंट LLP के चेयरमैन भी हैं और अमेरिका में वामपंथियों को सपोर्ट करते हैं। वह OCCRP के बहुत बड़े फाइनेंस फंडर हैं और यह चैनल वैश्विक स्तर पर बहुत बड़ा है, करोड़ों लोग OCCRP को पढ़ते हैं। 

इस मुद्दे पर संबित पात्रा कहते हैं कि उन्हें यह कहने में बिल्कुल भय नहीं है कि राहुल गांधी उच्च स्तर के गद्दार हैं।राहुल गांधी देशद्रोही हैं।
पहले कांग्रेस ने अदानी के मुद्दे पर भाजपा को घेरा था और अब भाजपा ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला है। 

संबित पात्रा ने कहा कि राहुल वही करते हैं जिसका आदेश OCCRP देती है। कोरोना के समय भारत को पूरे विश्व के कई देश वैक्सीन का ऑर्डर दे रहे थे, भारत आपूर्ति भी कर रहा था। इस बीच १ जुलाई २०२१को ब्राजील ने ३२४ मिलियन डॉलर का वैक्सीन ऑर्डर जो भारत को दिया था, कैंसिल कर दिया इसकी खबर OCCRP ने लगाई।ठीक दूसरे दिन २ जुलाई २०२१ को राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता के जरिए भारत सरकार को वेक्सीन पर घेर लिया था। सत्य यह है कि ब्राजील ने जून में ही मना कर दिया था लेकिन राहुल ने OCCRP की खबर के बाद ही यहां सवाल उठाए। भारत की छवि विश्व में धूमिल करने की कोशिश की थी।

वैसे उल्लेख कर दें कि सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता को रद्द करने की याचिका भी सुनवाई की पंक्ति में है , उन पर ब्रिटिश की नागरिकता के आरोप हैं और ब्रिटेन की जिस कंपनी में वह निदेशक हैं उसके दस्तावेज में उनकी नागरिकता ब्रिटिश दिखाई गई है। इस मामले भाजपा के कद्दावर नेता और कानून विद सुब्रमण्यम स्वामी बहुत पहले ही राहुल गांधी को दोहरी नागरिकता पर सवाल उठाया है।
राहुल गांधी पर इन आरोपों से पूरी कांग्रेस पार्टी मुश्किल में दिखाई दे रही है।



No comments