0 महाराष्ट्र विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू, सीएम एवं दोनों डिप्टी सीएम ने सदस्यता की शपथ ली। कोलंबकर दिला रहे हैं अन्य विधायकों को शपथ। - Khabre Mumbai

Breaking News

महाराष्ट्र विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू, सीएम एवं दोनों डिप्टी सीएम ने सदस्यता की शपथ ली। कोलंबकर दिला रहे हैं अन्य विधायकों को शपथ।

महाराष्ट्र में नव निर्वाचित १५ वीं विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र आज से आयोजित।
अगले दो दिन तक सभी २८८ सदस्य लेंगे शपथ

आज सुबह ११ बजे से महाराष्ट्र विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, एकनाथ शिंदे ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली है।

अन्य विधायकों को उनकी वरिष्ठता के अनुसार शपथ दिलाई जा रही है। पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने के लिए कल शुक्रवार को ही राजभवन में राज्यपाल राधाकृष्णन द्वारा वडाला से दिग्गज गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके भाजपा विधायक कालिदास कोलंबकर को प्रोटेम स्पीकर चुना गया है।
सोमवार को विधानसभा के अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। तत्पश्चात चार बजे से राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन का अभिभाषण आयोजित है। विधानसभा अध्यक्ष के लिए भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार प्रबल दावेदार हैं क्योंकि जानकारी के मुताबिक पूर्व अध्यक्ष राहुल नार्वेकर मंत्रिमंडल में जगह चाहते हैं।

जो विधायक कल तक किसी कारणवश शपथ नहीं ले पाए तो उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बाद में शपथ दिलाएंगे।

आम तौर पर लोग हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, संस्कृत या क्षेत्रीय भाषा में शपथ लेते हैं।
विरोधी पक्ष के शिवसेना यूबीटी समूह के छाने हुए विधायकों ने evm पर सवाल उठते हुए शापित लेने से इनकार कर दिया है। शिवसेना UBT के विधायकों ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है।

महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र १६ दिसंबर से नागपुर में शुरू होगा।


 

No comments