अंबरनाथ के स्कूल टीचर को यौन शोषण के मामले में किया गिरफ्तार/ करवाता था लड़कों से बॉडी मसाज, लेता था न्यूड वीडियो
अंबरनाथ में एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ानेवाले ३५ साल के शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि शिक्षक ९ से १५ वर्ष तक के तीन चार लड़कों से अपना बीडी मसाज करवाता था , अनुचित शारीरिक भाग को छूता और उनकी नग्न वीडियो भी बनाता था।
मामला पहले प्रकाश में तब आया जब सितम्बर में इन लड़कों ने क्लासेस जाना छोड़ दिया , कई दिन तक अनुपस्थित रहने से से क्लासेज प्रबंधन ने जांच करवाई तो यह घटना सामने आ गई।
बच्चों के माता पिता मजदूरी करते हैं। यह शिक्षक दिल्ली के एक ओपन शैक्षणिक संस्थान से भी जुड़ा है। यह दिल्ली की संस्था गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करती है।
कुछ समय पहले ही बदलापुर के स्कूल में पुरुष अटेंडेंट के द्वारा किंडरगार्टन में पढ़ने वाले तीन चार साल के दो बच्चों को शोषण करने का मामला उजागर हुआ था। इस मामले में तीव्र आंदोलन हुआ, बदलापुर, कल्याण में ट्रेन रोकी गई, आरोपी अक्षय शिंदे गिरफ्तार हुआ और बाद में पुलिस ने शूट कर दिया था।
संस्थान की समाज सेवा टीम ने विद्यार्थियों के अनुपस्थित रहने पर जांच की तो यौन शोषण का आरोपी शिक्षक का चेहरा सामने आ गया।
माता पिता दबाव बनाते रहे पर बच्चे स्कूल आने के लिए तैयार नहीं थे।एक बच्चे ने माता पिता को सच बताया , अन्य दो से भी यह कन्फर्म किया गया जिसके बाद शिक्षण संस्थान के सामने पूरी बात आई। आरोपी शिक्षक इन तीनों बच्चों की न्यूड वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैक मेल करता था।
(इमेज: सौजन्य सकाळ मीडिया )
६ दिसंबर को पुलिस में शिकायत के बाद वरिष्ठ अधिकारी बालाजी पंधरे के अनुसार पुलिस टीम पीड़ितों के घर भेजी गई, जानकारी जुटाई गई। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी पत्नी और बच्चा समेत अंबरनाथ का रहिवासी है।
शारीरिक अंतर्संबंध की धारा ६८, धारा ९५( पोर्नोग्राफी), लैंगिक शोषण अपराध की धारा ४,६ , धारा ८ ( बच्चे के साथ लैंगिक शोषण), पोक्सो एक्ट , २०१२ की धाराओं १० एवं १३ ( पोर्नोग्राफी के लिए बच्चों का इस्तेमाल) के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सहायक पुलिस आयुक्त शैलेश काले के अनुसार उल्हासनगर न्यायालय ने दो दिन की पुलिस हिरासत में आरोपी को भेजा है। पूरी घटना अंबरनाथ पश्चिम के बांद्रापाड़ा की है।
No comments
Post a Comment