0 भाजपा आमदार को जान से मारने की धमकी।प्रसाद लाड़ ने कराई सायन पुलिस में शिकायत - Khabre Mumbai

Breaking News

भाजपा आमदार को जान से मारने की धमकी।प्रसाद लाड़ ने कराई सायन पुलिस में शिकायत

भाजपा एमएलसी प्रसाद लाड़ को फोन पर जान से मारने की धमकी। शिकायत सायन पुलिस में दर्ज

महाराष्ट्र भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य प्रसाद लाड़ को मनीष निकोसे नामक व्यक्ति से जान से मारने की धमकी मिली है।

 वह कभी कहता है कि केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के कार्यालय से बोल रहा है, कभी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के ऑफिस से बात कर रहा है। उस कॉलर का दावा है कि वह 2हजार लोगों के साथ लाड पर हमला करेगा।
इसकी शिकायत सायन पुलिस ठाणे को दी गई है।  आमदार प्रसाद लाड़ उद्योगपति भी है जो क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज लिमिटेड के कर्ताधर्ता हैं, समाज सेवी भी हैं और भाजपा से राज्य उपाध्यक्ष भी हैं। प्रसाद लाड़ ने उचित जांच कर गिरफ्तार करने का निवेदन किया है।


इससे पहले भी 3 मार्च 2024 को प्रसाद लाड़ की ओर से सायन पुलिस में इसी तरह की शिकायत दी गई थी।वह पूर्व की रात तकरीबन 10 बजे अपने सायन सर्कल कार्यालय में थे जब उन्हें धमकीवाला फोन आया और सामने से कॉलर ने अपमानजनक शब्द कहने शुरू किए, जब आमदार लाड ने उसे शांति से बात करने की अपील की तो उसने जान से मारने की धमकी भी दे दी।
लाड ने उस दौरान उस फोन के बाद यह बयान दिया था कि उन्होंने सदन में वरिष्ठ नेट राकांपा चीफ शरद पवार, राजेश टोपे, रोहित पवारका नाम लिया था जिसके बाद उन्हें धमकी भरे काल आने लगे। मार्च  में लाड को 89995065581 इस नंबर से फोन आया था।

फिलहाल सायन पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

No comments