५ दिसंबर को आजाद मैदान में सीएम लेंगे शपथ, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद, कार्यवाहक सीएम शिंदे आज मुंबई लौटेंगे
खबर आ रही है कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज दोपहर तक मुंबई वापस आ जाएंगे, उनकी तबियत में सुधार है।
वह परसो अपने पैतृक निवास सातारा चले गए थे।
सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्रालय की मांग पर शिंदे अड़े हुए हैं। उनके पारिवारिक डॉक्टर श्री पार्टे के अनुसार एकनाथ शिंदे को गले में इन्फेक्शन और बुखार हो गया था। वह दिल्ली में गृहमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात करके मुंबई लौटने के बाद तुरंत सातारा चले आए थे।
कल राकांपा प्रमुख अजीत पवार ने साफ कर दिया था कि सीएम भाजपा से ही होगा, एक एक डिप्टी सीएम पद राकांपा, शिवसेना से होगा।
२८८ सदस्यों वाले महाराष्ट्र में १३२ सीटें भाजपा को, ५७ शिवसेना और ४१ राकांपा को मिली है, कुल २३० सीटें महायुति गठबंधन को मिली है। ।
शाम पांच बजे मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित है। कई राज्य के सीएम एवं मंत्रियों के इस कार्यक्रम में मौजूद रहने की संभावना है।
खबरों के अनुसार फडणवीस का सीएम बनना संभव है पर ३ दिसंबर को महायुति की बैठक है जिसमें दिल्ली से भाजपा के दो नेता आब्जर्वर के रूप में रहेंगे और इसके बाद ही सीएम के चेहरे का ऐलान होगा।
जातिगत समीकरण की माने तो कदाचित मराठा चेहरे को भाजपा सीएम बना सकती है, क्योंकि उनकी संख्या २८ प्रतिशत है, ओबीसी ३२ प्रतिशत हैं जबकि ब्राम्हण वर्ग १० प्रतिशत है।
No comments
Post a Comment