0 पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एम्स में ली आखिरी सांस - Khabre Mumbai

Breaking News

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एम्स में ली आखिरी सांस

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने आज एम्स अस्पताल में ली आखिरी सांस।
९२ वर्षीय एक मात्र सिख प्रधानमंत्री रहे डॉक्टर मन मोहन सिंह  की तबियत अचानक बिगड़ने से उन्हें शाम को दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया जहां आपातकालीन विभाग में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।वह पी वी नरसिम्हा राव भूतपूर्व प्रधानमंत्री की सरकार में अर्थ मंत्री थे। अर्थ मंत्री बनने के कुछ मोहने बाद अक्टूबर १९९१ में उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता ली और ३३ वर्षों तक सदन के उच्च सभा के सदस्य रहे और हाल ही में अप्रैल २०२४ में ही वह रिटायर हुए।

१९७२ में वह तत्कालीन अर्थमंत्री के आर्थिक सलाहकार भी रहे। उन्होंने जून २००४ से २०१४ मई तक प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दी।
वह एक कुशल अर्थशास्त्री रहे और रिजर्व बैंक के गवर्नर (१९८२ से १९८५) भी रहे।
राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।
रॉबर्ट वाड्रा ,कांग्रेस नेता एवं वायनाड की संसद सदस्य प्रियंका गांधी के पति ने X प्लेटफॉर्म पर अपनी संवेदनाएं पोस्ट की हैं।

No comments