0 विधान परिषद उपसभापति ने कहा ,प्रवासी लोगों का डाटा बनाया जाए, हत्या करने वाले को फांसी हो; पुणे रेप एवं हत्या प्रकरण - Khabre Mumbai

Breaking News

विधान परिषद उपसभापति ने कहा ,प्रवासी लोगों का डाटा बनाया जाए, हत्या करने वाले को फांसी हो; पुणे रेप एवं हत्या प्रकरण

महाराष्ट्र में आने वाले प्रवासी लोगों के मूल राज्य  से पृष्ठभूमि की हो जांच, हत्या करनेवाले को फांसी दी जाए: नीलम गोर्हे, विधान परिषद उपसभापति
पुणे के राजगुरु नगर स्थित इलाके में दो छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार एवं हत्या की घृणाकृत्य अपराध को अंजाम देने वाले अपराधी अजय दास के मामले में महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरहे ने पीड़िता बच्चियों के परिवार से मुलाकात की है।

उपसभापति ने कहा कि प्रवासी लोग जो यहां काम के लिए आते हैं, उनका डेटा तैयार किया जाना चाहिए।उनकी उनके मूल राज्य की पृष्ठभूमि भी जांची जानी चाहिए। जो हत्या करते हैं उन्हें फांसी की सजा देना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि पीड़िता के परिजन को आर्थिक सहायता दी जाएगी लेकिन यह काफी नहीं है। बच्चियों लड़कियों महिलाओं को सुरक्षा चाहिए। राज्य सरकार गंभीर कदम उठाए, सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

पुणे में इस मामले लोग आक्रोशित थे और धरना दे रहे थे। माता पिता सहित कई लोग पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। नीलम गोरहे ने मिलकर उन्हें सांत्वना दी और उनका धरना समाप्त करवाया।

उपसभापति ने शिवसेना यूबीटी छोड़कर शिव सेना में प्रवेश लिया है अब वह महायुति गठबंधन का हिस्सा हैं।



No comments