यूपी के बदलापुर विधानसभा में बदलापुर महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन
बदलापुर जौनपुर में बदलापुर महोत्सव ७/८ दिसंबर को आयोजित/ असम के राज्यपाल मुख्य अतिथि होंगे। यूपी के कई मंत्री करेंगे शिरकत।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के बदलापुर विधानसभा से भाजपा के दूसरी बार निर्वाचित विधायक रमेश चन्द्र मिश्र द्वारा आयोजित बदलापुर महोत्सव कई वर्षों से ऐतिहासिक रहा है और सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक विकास कार्यों की जानकारी, केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चल रही योजनाओं , गरीब जोड़ों का सामूहिक विवाह इत्यादि आयोजन होता रहा है।
(सल्तनत बहादुर महाविद्यालय में महोत्सव से सम्बंधित तैयारियों के विषय में बातचीत करते एवं अधिकारियों को निर्देशित करते विधायक रमेश मिश्र)
इस बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के चलते बदलापुर समेत कई विधानसभा क्षेत्रों से विधायक, सांसद एवं अन्य भाजपा नेता मुंबई, मुंबई उपनगरों में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार में मौजूद थे। इस कारण यह आयोजन दिसंबर में किया जा रहा है।
दो दिवसीय आयोजन में ७ तारीख को ५५१ जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित है।शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। भोजपुरी, हिंदी जगत के कई गायक, नृत्य कलाकार अपनी पेशकश देंगे। दूसरे दिन राज्य में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह विधानसभा के सरोखनपुर में निर्मित बस डिपो का उद्घाटन भी करेंगे।
असम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में निमंत्रित हैं।
राज्य के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, राज्य भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, सामाजिक कल्याण मंत्री असीम अरुण, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह समेत कई गणमान्य उपस्थित रहेंगे।
https://x.com/khabremumbai/status/1862762243449917921?t=-ezLhcJg3vveJ62KS0Dagg&s=19
No comments
Post a Comment