ऑल इज नॉट वेल इन महाराष्ट्र
ऑल इज नॉट वेल इन महाराष्ट्र..
खबर यह है कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने गांव सातारा चले गए हैं। आज महायुति के विधायकों की मुंबई में मीटिंग होनी थी लेकिन अब यह टल गया है। शिंदे जी अब रविवार सुबह १ दिसंबर को यह मीटिंग लेंगे। इस दौरान भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा दो पर्यवेक्षक यानी आब्जर्वर भी आयेंगे और इस मीटिंग में शामिल हो सकते हैं तब जाकर सीएम के नाम पर मुहर लगेगी।
कल दिल्ली में भाजपा के नंबर २ नेता एवं गृह मंत्री अमित शाह के यहां भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, राकांपा के अध्यक्ष अजीत पवार, शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे , राकांपा नेता सुनील तटकरे, भाजपा के देवेंद्र फडणवीस आदि की दो घंटे से अधिक समय तक लंबी मीटिंग चली। इस मीटिंग में एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री या केंद्रीय मंत्री पद का ऑफर भाजपा ने दिया है।
शिवसेना के ही नेता संजय शिरसाट के अनुसार सीएम पद संभालने के बाद डिप्टी सीएम बनना उचित नहीं है। शिवसेना से ही किसी अन्य चेहरे को डिप्टी सीएम बनाना चाहिए।
दूसरी खबर यह है कि शिंदे ने सीएम पद के बदले गृह एवं वित्त दोनों मंत्रालय मांगा लेकिन भाजपा इस मांग को मंजूर करने के मूड में नहीं दिखा रही है। यदि शिंदे डिप्टी सीएम स्वीकारते हैं ,तो उनकी पार्टी से किसी अन्य को केंद्रीय मंत्री बनाया जाएगा।
फिलहाल यह लग रहा है कि दो दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ कार्यक्रम होना मुश्किल लग रहा है और कदाचित ५ दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में इस कार्यक्रम के संपन्न होने की संभावना जताई जा रही है।
No comments
Post a Comment