वसई रोड बनेगा जंक्शन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का फैसला
पश्चिम रेलवे का वसई रोड बनेगा जंक्शन? रुकेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें: अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान।
हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वसई रोड रेलवे स्टेशन को जंक्शन बनाने की घोषणा की है। मुंबई उपनगर का इलाका वसई, पालघर क्षेत्र में आता है जहां से हेमंत सावरा सांसद हैं।
सावरा से कोंकण सावंतवाडी यात्री संघटना ने वसई को जंक्शन बनाने की मांग उठाई थी। इससे पहले २०१८ में भी तत्कालीन रेलमंत्री पीयूष गोयल ने वसई को जंक्शन बनाने की बात कही थी और २०२३ तक बनकर तैयार होने की बात पर भी जोर दिया था, लेकिन किन्हीं कारण वश यह ठंडे बस्ते में चला गया।
वसई , विरार, नालासोपारा, मीरा भयंदर जैसे क्षेत्र में बड़ी संख्या में हर वर्ग के लोग रहते हैं। दक्षिणी, उत्तरी भारत, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली के काफी लोग यहां हैं और उन्हें इन क्षेत्रों में जाने के लिए कुर्ला टर्मिनस, दादर, CSMT, मुंबई सेंट्रल तक जन पड़ता है इससे मुंबई लोकल में काफी भीड़ रहती है और डेढ़ से दो घंटे खाद होकर लोगों को यात्रा करनी पड़ती है।
वसई में जंक्शन बन जाने से एक बड़ी राहत मिलेगी।
No comments
Post a Comment