0 सायन कोलीवाड़ा विधानसभा: पूर्व कांग्रेसी विधायक के बेटे अमित शेट्टी को पार्टी ने ६ साल के लिए पार्टी से किया बाहर - Khabre Mumbai

Breaking News

सायन कोलीवाड़ा विधानसभा: पूर्व कांग्रेसी विधायक के बेटे अमित शेट्टी को पार्टी ने ६ साल के लिए पार्टी से किया बाहर

सायन कोलीवाड़ा विधानसभा में जैसे कांग्रेस खुद ही भाजपा के लिए बैटिंग करती दिखाई दे रही है।

मामला कांग्रेस के दो बार विधायक रहे दिवंगत जगन्नाथ शेट्टी के बेटे अमित शेट्टी से जुड़ा है, जिन्हें मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा गायकवाड ने पार्टी से ६ साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

( अमित जगन्नाथ शेट्टी: कांग्रेस नेता , सायन कोलीवाड़ा विधानसभा)

अमित शेट्टी पर आरोप है कि वह अधिकृत कांग्रेस उम्मीदवार गणेश कुमार यादव को समर्थन करने के बजाय अपने चहेते कार्यकर्ता सानूर शेख को निर्दलीय लड़ाकर शेख का प्रचार कर रहे थे। 

हाल ही में यहां से दिग्गज कांग्रेसी राजनेता और ४५ साल से अधिक समय तक कांग्रेस की सेवा करने वाले पूर्व नगरसेवक, मनपा विरोधी पक्ष नेता रवि राजा ने भाजपा का दामन थामा और विधायकी टिकट नहीं मिलने से यह कदम उठाया और भाजपा के वर्तमान विधायक कैप्टन तमिल आर सेलवन को जिताने के लिए जनता से वोट भी मांगा। 

कैप्टेन सेलवन के समर्थन में मध्य प्रदेश के भाजपा सीएम मोहन यादव ने कहा कि विरोधी पार्टी के उम्मीदवार ने अपना सरनेम यादव कर उत्तर भारतीयों को भटकने की असफल कोशिश की है, वह कामयाब नहीं होंगे । कैप्टेन तीसरी बार विधायक बनने की ओर अग्रसर हैं।


No comments