0 अदानी पर आफत, अमेरिकी कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट। क्या है पूरा मामला? - Khabre Mumbai

Breaking News

अदानी पर आफत, अमेरिकी कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट। क्या है पूरा मामला?

भारत के दूसरे सबसे अमीर गौतम अदानी पर अमेरिका में धोखाधड़ी, रिश्वत देने का आरोप! अमेरिकी कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

अदानी समूह के मालिक गौतम अदानी, भतीजे सागर अदानी एवं एक अन्य कर्मचारी विनीत जैन के खिलाफ अमरीकी कोर्ट ने कल अरेस्ट वारंट जारी किया है।

भारतीय बाजार में अदानी समूह के स्टॉक आज १० प्रतिशत तक टूट गए हैं।

मामला सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा है जिसे हासिल करने के लिए अदानी ने भारतीय अधिकारियों को२६५ मिलियन डॉलर यानी २२३७ करोड़ के लगभग रिश्वत दी। अदानी को अंदाज था कि अगले बीस साल में इस प्रोजेक्ट से लगभग १६८८२ करोड़ की यानी २ बिलियन डॉलर का मुनाफा होगा।
 (अमेरिकी फेडरल कोर्ट)

अमेरिकी कोर्ट में चले अभियोग में कहा गया कि अदानी से अमेरिकी निवेशकों एवं वैश्विक वित्तीय संस्थानों को झूठ बोलकर उनसे निवेश करवाया।

न्यूमरो यूनो एवं द बिग मैन जैसे संबोधन  गौतम अदानी के लिए इस योजना में शामिल कुछ लोगों द्वारा किया गया।

अदानी ने बुधवार को ग्रीन एनर्जी में निवेश की घोषणा की थी जिसमें अमेरिकी निवेशकों एवं अन्य संस्थानों से ३ बिलियन डॉलर निवेश के लिए झूठ बोला और रिश्वत की बात छुपाई है।
यह विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम के तहत अपराध है।
 (बिलियनेयर गौतम अदानी)

इस खबर के बाद गौतम अदानी ने अमेरिका में ६०० मिलियन डॉलर का बॉन्ड इश्यू करने का फैसला रोक दिया है।

क्या गौतम अदानी अमेरिकी कोर्ट के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का रुख करेंगे..वह कैसे साबित करेंगे कि रिश्वत खोरी के आरोपों में कितनी सत्यता है, यह देखना होगा।

( नेशनल स्टॉक एक्सचेंज: भारत)

शेयर बाजार पर इसका नकारात्मक असर आज दिखाई दे रहा है। इस मामले में अन्य शामिल नाम रंजीत गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, रूपेश अग्रवाल, दीपक मल्होत्रा ( सभी भारत से ) हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के सिरिल केबिनस का नाम भी इस धोखाधड़ी के मामले में शामिल है।

https://x.com/khabremumbai/status/1859461815526117487?t=z0-fZy4ZAzExk-rYQMNP3g&s=19

No comments