0 विनोद तावड़े नोट फॉर वोट मामला : पत्रकार परिषद लेने के आरोप में हितेंद्र एवं क्षितिज ठाकुर पर भी मामला दर्ज - Khabre Mumbai

Breaking News

विनोद तावड़े नोट फॉर वोट मामला : पत्रकार परिषद लेने के आरोप में हितेंद्र एवं क्षितिज ठाकुर पर भी मामला दर्ज

विनोद तावड़े नोट फिर वोट मामला ...

नालासोपारा के वेदांता होटल में आज भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे के बारे में खबर आई कि होटल के अंदर वह 5 करोड़ रूपया बांटने के लिए आए हैं ।

इसकी जानकारी बहुजन विकास आघाड़ी के नेता हितेंद्र ठाकुर को भाजपा के ही किसी नेता द्वारा दी गई जिस पर ठाकुर का कहना था कि हमें विश्वास नहीं हुआ कि भाजपा के इतने बड़े राष्ट्रीय स्तर का नेता ऐसा काम  कर सकता है।

 फिर भी चल कर देखते हैं और जब हम वहां गए तो मामला सच निकला है।  वहां विनोद तावड़े नालासोपारा के वेदांता होटल में मौजूद थे और लोगों को पैसे बांट रहे थे। हितेंद्र ठाकुर के साथ उनके विधायक बेटा क्षितिज ठाकुर भी पहुंच गए । इन्होंने कुछ महिलाओं के फोटो भी दिखाए जिन्होंने अपने चेहरे ढके हुए थे। 
 बहुजन विकास आघाड़ी के नेताओं ने विनोद तावड़े को घेरकर हंगामा खड़ा कर दिया।  4 घंटे तक चले हंगामे के बाद मामला चुनाव आयोग के जरिए पालघर पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया।

 पालघर परिसर के अंतर्गत तुलिंज पुलिस थाना ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया।
 विनोद तावड़े भाजपा राष्ट्रीय महासचिव , राजन नाईक स्थानीय भाजपा उम्मीदवार, बहुजन विकास आघाड़ी नेता हितेंद्र ठाकुर, विधायक क्षितिज ठाकुर पर भी प्राथमिकी दर्ज हुई है।

हालांकि पुलिस को होटल के विभिन्न कमरों से महज ९.९३ लाख रुपए ही बरामद हुए। तावड़े ने किसी भी तरह के नोट बांटने की संभावना से इनकार किया है। 

दरअसल चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता के तहत चुनाव मतदान की तारीख से ४८ घंटे पहले विधानसभा क्षेत्र के बाहर के पार्टी नेता का होना नियमों का उल्लंघन है।  इसी के चलते जनप्रतिनिधि कानून १२६  एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा ३२३ के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

खबर यह भी आई कि तावड़े के पास मिली डायरी में १५ करोड़ का हिसाब लिखा हुआ था।
यह मामल सोशल मीडिया में जरिए पूरे देश में फैल गया है।

विपक्षी पार्टियों कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी, राकांपा शरद पवार समेत कई पार्टियों को लगे हाथ बड़ा मुद्दा मिल गया है और भाजपा नेता सफाई देते फिर रहे हैं कि नोट फॉर वोट का कोई मामला नहीं हैं।

बवीआ के हितेंद्र ठाकुर एवं क्षितिज ठाकुर पर शांतिकाल के दौरान पत्रकार परिषद लेने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

No comments