0 मनपा के करोड़ों रुपए विधायकों ने प्रेशर कुकर में किए खर्च/ चांदीवली और माहिम विधानसभा में करोड़ों का आवंटन / नगरसेवकों का फंड विधायकों द्वारा उड़ाया गया। बाजार भाव से चार गुना अधिक कीमत पर खरीदे कूकर - Khabre Mumbai

Breaking News

मनपा के करोड़ों रुपए विधायकों ने प्रेशर कुकर में किए खर्च/ चांदीवली और माहिम विधानसभा में करोड़ों का आवंटन / नगरसेवकों का फंड विधायकों द्वारा उड़ाया गया। बाजार भाव से चार गुना अधिक कीमत पर खरीदे कूकर

मुंबई मनपा का करोड़ों का कुकर घोटाला। बाजार भाव से चार गुना अधिक कीमत पर खरीदे कुकर, चांदीवली, माहिम विधानसभा में बांटे करोड़ो के प्रेशर कुकर/ RTI से मिली जानकारी।

मुंबई में पिछले दो साल से कोई नगरसेवक नहीं हैं, सबके कार्यकाल समाप्त हो गए हैं ,किसी को को कोई फंड इसलिए नहीं दिया गया ।इन नगरसेवकों का फंड अब विधायकों को दिया जा रहा है ताकि क्षेत्र में विकास काम किया जा सके।
आलम यह है कि महिला सामाजिक विकास योजना के तहत करोड़ों के प्रेशर कुकर बंटे हैं।
माहिम विधानसभा से सदा सरवनकर विधायक ने मनपा आयुक्त को पत्र लिखकर पांच करोड़ आबंटन का निवेदन किया। पालक मंत्री दीपक केसरकर ने  सदा सरवनकर के २९ अगस्त के निवेदन पत्र के बाद ४ सितम्बर को आयुक्त को पत्र लिखा और फंड रिलीज करने का निर्देश दिया।

इस काम के लिए ४.२८ करोड़ माहिम को दे दिया गया। केसरकर ने पत्र में लिखा कि G नॉर्थ/ G साउथ के लिए आवंटित १७.५० करोड़ में से ५ करोड़ महिला एवं बाल विकास विभाग को दिए जाएं ताकि प्रेसर कुकर बंटे।
वैसे यह जानकारी नहीं है कि कितना फंड कुकर बांटने में इस्तेमाल हुआ।

दूसरी खबर यह है कि चांदीवली से विधायक दिलीप लांडे ने १२.५ करोड़ तक के कुकर बांट दिए।  मनपा ने चांदीवली को १० करोड़ इसके लिए रिलीज किए। चांदीवली L ward में आता है जहां से RTI से यह जानकारी मिली कि जिस दिन कुकर के लिए ऑर्डर दिए गए उसी दिन साड़ी, लैपटॉप, छाता, वॉकर, चश्मा, रस्सी बैग भी खरीदे गए। दिलीप लांडे उर्फ मामा ने ५० हजार कुकर बांटे। हर कुकर पर अपना नाम स्टाम्प करके मामा दिलीप लांडे द्वारा महिलाओं को दिया गया।वह वर्तमान में चांदीवली से शिंदे सेना की टिकट पर लड़ रहे हैं।
RTI से यह भी जानकारी मिली कि मनपा ने नागरी आवश्यकताओं के कार्य के अलावा अन्य कामों के लिए १०० करोड़ रुपए का प्रावधान किया हुआ है।
विश्लेषकों के अनुसार नगरसेवकों के नहीं होने से यह फंड विधायकों को जा रहा है और ऊंची ऊंची चार चार गुना में खरीदी कर पैसे का , जनता की गाढ़ी टैक्स की कमाई का दुरुपयोग किया जा रहा है। 

अब इस मामले में जांच शुरू हो गई है। शिकायतकर्ता एडवोकेट निखिल कांबले के अनुसार मौजूदा शिंदे भाजपा सरकार के दबाव में मनपा मुंबई करो के टैक्स की कमाई का दुरुपयोग कर रही है।
दिलीप लांडे पर कई शिकायतें यह भी है कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट यानी  आदर्श आचार संहिता के समय मतदाता महिलाओं को मिक्सर जूसर देने का भी वादा किया। यह अवसर था भाई दूज का।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिलीप लांडे के जवाब के बाद उन्हें  L वार्ड सहायक आयुक्त धनजी हिरालेकर द्वारा क्लीन चिट दिया गया।
कांबले एडवोकेट ने रिटर्निंग ऑफिसर से यह जांच सहायक आयुक्त हिरालेकर से हटाकर किसी अन्य अधिकारी को देने का निवेदन किया है।


No comments