डोंबिवली में गरजे उद्धव ठाकरे! महाराष्ट्र को अदानी राष्ट्र बनाने की राह पर भाजपा: उद्धव ठाकरे
डोंबिवली में गरजे उद्धव ठाकरे/ 40 विधायक, कुछ सांसद को तोड़कर भी शिवसेना को समाप्त नहीं कर सकी भाजपा/ महाराष्ट्र को अदानी राष्ट्र बनाने की तैयारी में भाजपा?
डोंबिवली विधानसभा १४३ से महाविकास आघाड़ी उम्मीदवार दीपेश म्हात्रे की सभा के लिए शनिवार देर शाम कन्होजी जेधे भागशाला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शिवसेना उबाथा के प्रमुख, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ,पत्नी रश्मि ठाकरे समेत मौजूद रहे।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि पिछली बार इसी मैदान में लोकसभा चुनाव के समय प्रत्याशी वैशाली ताई के लिए आए थे, बरसात होने लगी, भीगते हुए संवाद किया।सामान्य नेता वैशाली ताई को हराने केलिए खुद प्रधानमंत्री की सभा करनी पड़ी तब जाकर गद्दार को विजय मिली। फिर भी वैशाली ताई को ४ लाख मत मिले।
भाजपा से कोई बैर नहीं था, प्रमोद महाजन ने कराया था संबंध!
प्रमोद महाजन ने ही भाजपा से हमारे मिलते विचारधारा के चलते बालासाहेब से संबंध कराया।हमने भाजपा का पूरा साथ दिया। आडवाणी से अच्छे संबंध थे।अटल जी से अच्छे सम्बन्ध थे।नेतृत्व में परिवर्तन हुआ और भाजपा स्वार्थी होती चली गई।
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा था कि उन्हें राष्ट्रीय संघ की जरूरत नहीं, भाजपा खुद इतनी बड़ी हो गई है।क्या इसी भाजपा के लिए संघ के लोगों ने पिछले १०० साल से अपना जीवन खपा दिया।कितने संघियों ने विवाह तक नहीं किया, भाजपा को बढ़ाने में पूरा जीवन लगा दिया और अब इसी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जरूरत नहीं?
कई लोग कहते हैं मैने अपनी पार्टी का रिमोट कांग्रेस को दे दिया? मैने अपनी पार्टी का रिमोट तुमको( भाजपा) को नहीं दिया जो तुम्हे चाहिए था तो कांग्रेस को कैसे दे सकता हूं।
प्रत्याशी दीपेश म्हात्रे ने ३५० एकड़ जमीन में स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे नाम से बिजनेस पार्क बनाने का संकल्प यहां की जनता से किया है। मौजूदा सरकार वह अदानी को दे रही है।
चंद्रपुर के विद्यालय अदानी को जा रहे हैं।धारावी का विकास अदानी को जा रहा है। एयरपोर्ट अदानी को । सब कुछ अदानी को दिया जाता है तो क्या महाराष्ट्र को अदानी राष्ट्र करने का देख रहे हैं ?
कनहोजी जेधे से जुड़ी ऐतिहासिक घटना का जिक्र किया।
कानहोजी जेधे ने शिवाजी महाराज को अफजल खान का संदेश सुनाया कि यदि उसका साथ दिया तो वतनदारी मिलेगी, बक्शीस मिलेगा। शिवाजी महाराज ने कहा , फिर क्या सोचा है? चले जाओ..वतन दारी मिलेगी। और क्या चाहिए?
जेधे ने कहा कि यदि राष्ट्र के लिए कुर्बान भी हुआ तो हड्डियों भी छत्रपति शिवाजी का नाम गूंजेगा। ऐसे ऐसे महान लोग इस महाराष्ट्र की धरती में जन्मे हैं।
४० विधायक और कुछ सांसद फोड़कर भाजपा समझती है शिवसेना खत्म हो गई। आप शिवसेना को समाप्त नहीं कर सके। आप उद्धव बालासाहेब ठाकरे को नहीं समाप्त कर सकते।
गद्दार के लिए संदेश है , दम है तो अपने बाप का फोटो लगाओ और मैदान में उतरो।
हमने तुम्हे मंत्री बनाया और हमसे ही गद्दारी की गई। यह गद्दारी शिवसेना से ही नहीं, भगवा से भी है।
गुजराती भाई बहनों से कोई विरोध नहीं रहा, है भी नहीं, लेकिन जब महाराष्ट्र से सब निकलकर गुजरात जाएगा तो हम नहीं सहेंगे। हम सब मिलकर रहते हैं।मोदी जी, अमित शाह सब चले जाएंगे लेकिन हमारे बीच जो दीवार बनाकर जाएंगे उसे गिराने में कितने साल लग जाएंगे।
मोदी ने नारा दिया है कि एक है तो सेफ है यह औरत उनके लिए ही है। गद्दारों के साथ मिलकर वह शिवसेना का अस्तित्व मिटाना चाहते हैं लेकिन यह कभी नहीं होगा।
डोंबिवली से तीन बार के विधायक भाजपा से मंत्री रविंद्र चव्हाण इस बार फिर मैदान में हैं।
महाविकास आघाड़ी ने पूर्व नगरसेवक दीपेश म्हात्रे को चव्हाण के खिलाफ उम्मीदवारी दी है।
No comments
Post a Comment