पीसीएस परीक्षा उत्तर प्रदेश घमासान/ लोकसेवा आयोग ने मानी शर्त/ होगी एक ही शिफ्ट ,एक दिन में परीक्षा
UPPSC ने धरना दे रहे विद्यार्थियों की शर्त मानी! एक ही दिन एक ही शिफ्ट में कराई जायेगी PCS prelim परीक्षा ।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग( Uttar Pradesh public Service commission) ने आज प्रयागराज में चेयरमैन संजय श्री नेथ की मौजूदगी में मीटिंग की और कुछ दिनों से धरना दे रहे विद्यार्थियों की बात मनाते हुए अपने पूर्व फैसले को बदलने का निर्णय लिया।
प्रीलिम्स के लिए पहले ७/८ दिसंबर को दो शिफ्ट में परीक्षा करने का निर्णय था। RO ARO परीक्षा के लिए दो शिफ्ट में २२/२३ दिसंबर का दिन निर्धारित था।
RO ARO परीक्षा के लिए समिति बनाई गई है। हालांकि विद्यार्थी समूह ने कहा है कि सभी मांगे मान्य न हुई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
दर असल विद्यार्थी चाहते हैं कि एक ही शिफ्ट में एक ही दिन परीक्षा होने से उनका मानसिक तनाव कम होगा, परीक्षा से संबंधित किसी तरह की गलती, धोखाधड़ी की समस्या नहीं होगी और सभी विद्यार्थियों के लिए यह उचित होगा।
आज इस धरने का चौथा दिन था, विद्यार्थियों का सब्र टूट गया।आयोग के मुख्यालय जाने के लिए पुलिस सुरक्षा का बैरिकेड तोड़ दिया गया।
इस बीच यूपी पोलिस को विद्यार्थियों की भीड़ को तितर बितर करने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा।सूत्रों की माने तो कई विद्यार्थी घायल भी हुए हैं।
No comments
Post a Comment