महायुति के तीनों महाराष्ट्र के नेता अमित शाह के घर, महाराष्ट्र सरकार बनाने पर चल रहा मंथन/ २ दिसम्बर को हो सकता है सीएम शपथ ग्रहण
महायुति के तीनों पक्ष के नेता गृह मंत्री अमित शाह के घर, चल रही है बैठक।
शिंदे बोले, आज फैसला हो जाएगा।
महाराष्ट्र में चार दिन बीत जाने के बावजूद अब तक सीएम पोस्ट को लेकर संशय बना हुआ है।
हालांकि कल देर शाम मीडिया वार्ता के जरिए कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से फोन पर बात की और आश्वाशन दिया है कि महायुति में कोई संशय नहीं है।शिवसेना ,भाजपा के साथ हैं। मोदी जी, अमित भाई हमारे महायुति के सबसे वरिष्ठ नेता हैं और वह जो फैसला करेंगे ,उसमें हमारा समर्थन होगा।
शिवसेना महायुति के लिए भाजपा के शीर्ष मंडल द्वारा किए किसी भी फैसले पर कोई अवरोधक का काम नहीं करेगी, हमने साथ मिलकर चुनाव लड़ा और अब भी साथ है। भाजपा ने मुझे पहले मौका दिया( २.५ साल का सीएम कार्यकाल) और मुझे खुशी है कि हमने यह चुनाव लड़ा और मेरी जनता के विकास के लिए चली योजनाओं के चलते जनता ने साथ दिया और हमें प्रचंड बहुमत दिया। मैं लाडली बहनों के भाई के रूप में जाना जाऊंगा, इसकी बहुत प्रसन्नता है। हमने बतौर सीएम जो भी किया , गरीबों के हित में काम किया, सामान्य व्यक्ति के भले के लिए काम किया, क्यों कि मैं भी एक सामान्य व्यक्ति हूं, गरीबी मैं जानता हूं। सामान्य व्यक्ति की समस्याओं से मै गुजरा हूं।
भाजपा जो भी निर्णय लेगी, उसमें हमारा साथ होगा।
महाराष्ट्र अध्यक्ष भाजपा चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि शिंदे साहब को उनके सीएम कार्यकाल में किए कामों के लिए मै बधाई देता हूं। शिंदे साहब ने प्रेस के माध्यम से विरोधियों के आरोपों पर पानी फेर दिया और उन्होंने यह बताया है कि महायुति के वह एक मजबूत नेता हैं और हमारे लीडर हैं।
आज देर शाम राकांपा के अजीत पवार, शिवसेना के एकनाथ शिंदे एवं भाजपा के देवेंद्र फडणवीस केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के घर उनसे मिलने पहुंचे हैं। सरकार के गठन पर आज फैसला हों की पूरी उम्मीद है। सीएम चेहरा भी साफ हो जाएगा। वैसे इस रेस में देवेंद्र फडणवीस सबसे आगे चल रहे हैं।
२८८ विधानसभा सीट वाले महाराष्ट्र में भाजपा को १३२, शिवसेना को ५७, राकांपा को ४१ सीटें मिली हैं।
अजीत पवार ने भाजपा को सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन भी देने की हामी भर दी है।
सूत्रों के अनुसार भाजपा शीर्ष नेतृत्व से कबाब के चलते एकनाथ शिंदे ने कल प्रेस वार्ता के जरिए उक्त बातें कहीं, विरोधी पक्ष के नेता भी आरोप लगा रहे थे कि महायुति में सीएम पद को लेकर घमासान मचा हुआ है।
No comments
Post a Comment