0 फडणवीस शिंदे अजीत की तिकड़ी ने मारी बाजी/ महाराष्ट्र की सत्ता फिर महायुति के पास/ नहीं चला उद्धव पवार का जादू, राहुल को नहीं लिया जनता ने सीरियसली - Khabre Mumbai

Breaking News

फडणवीस शिंदे अजीत की तिकड़ी ने मारी बाजी/ महाराष्ट्र की सत्ता फिर महायुति के पास/ नहीं चला उद्धव पवार का जादू, राहुल को नहीं लिया जनता ने सीरियसली

महाराष्ट्र की सत्ता भाजपा समर्थित महायुति के पास!

ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा दस सीटों पर जीत चुकी है जबकि १२५ सीटों पर लगभग १५ राउंड वोटिंग होने के बाद भी बढ़त चल रही है।कुल मिलाकर भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। भाजपा के हाथ १३० सीटों के विजाग का श्रेय लगने जा रहा है।
वहीं सहयोगी शिवसेना को ५६, राकांपा अजीत पवार को ३५ सीटें मिलती दिख रही हैं।
पूरी महा विकास आघाड़ी गठबंधन ५० के अंदर ,लगभग ४८ पर सिमटती दिखाई दे रही है।

राकांपा शरद पवार १२, कांग्रेस २० और शिवसेना यूबीटी १७ पर बढ़ती बना रही है।

महायुति को महाराष्ट्र की जनता का भरपूर समर्थन मिला है।
गृहमंत्री अमित शाह ने देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे को जीत की बधाई दी है।

मुंबई में अंधेरी पूर्व से मूर जी पटेल भाजपा जीते हैं। सायन कोलीवाड़ा से लगभग १३ हजार मतों से तीसरी बार भाजपा कोटे से कैप्टेन सेलवन जीत रहे हैं।
बांद्रा पूर्व से वरुण सरदेसाई ७४१५ मत की बढ़त बनाए हुए हैं। जीशान सिद्दीकी पराजित हो सकते हैं। 
तृप्ति सावंत भी लगभग ३३ हजार वोटो से हार रही हैं।
बांद्रा पश्चिम से आशीष शेलर,मुंबई भाजपा अध्यक्ष ३२७३० मतों के अंतर से जीत की तरफ हैं।

वर्ली से आदित्य ठाकरे , ठाणे से भाजपा के संजय केलकर लगभग ३८ हजार मार्जिन से राजन विचारे के विरुद्ध जीत रहे हैं।

माहिम में सदा सरवनकर , महेश सावंत से १२५१ मतों से पीछे हैं। टक्कर कांटे की चल रही है।
मलाड पश्चिम में विनोद शेलर भाजपा , कांग्रेस के असलम शेख से ५४०५ मतों से आगे हैं और जीत की राह पर हैं। कुर्ला में शिवसेना से मंगेश कुंडालकर ४२०० मतों से आगे चल रहे हैं।

कल्याण ग्रामीण में शिवसेना के राजेश मोरे ५३ हजार वोटो से जीत रहे हैं, यहां से मनसे के राजू पाटिल हार सकते हैं। कल्याण ईस्ट से भाजपा की सुलभा गायकवाड, जो मौजूदा विधायक की पत्नी हैं ,वह  लगभग २६ हजार मतांतर से जीत रही हैं, यहां से महेश गायकवाड ने निर्दलीय चुनाव लड़ा है।

कल्याण वेस्ट से शिवसेना के विश्वनाथ भोईर २२४०७ मतों से आगे चल रहे हैं। यहां अभी भी १० राउंड की वोटिंग बाकी है।

अणुशक्ति नगर चेंबूर से नवाब मलिक की बेटी सना मलिक ने  राकांपा कोटे से ३३७८ मतों से बाजी मारी है। भायखला से शिवसेना यूबीटी के मनोज जामसुतकर ने शिवसेना के विधायक यामिनी यशवंत जाधव को हराया है।

वर्ली से शिवसेना यूबीटी के आदित्य ठाकरे जो मौजदा विधायक हैं, वह मिलिंद देवरा से लगभग ८४०० मतों से आगे हैं और लगभग जीत गए हैं, महज एक राउंड की काउंटिंग बाकी है।

वडाला से भाजपा के कालिदास कोलंबकर ने फिर से जीत दर्ज किया और शिवसेना यूबीटी के श्रद्धा श्रीधर जाधव को २४९७३ मतों से हराया है।श्रद्धा कभी मुंबई की महापौर भी रही हैं।

बोरीवली विधानसभा से भाजपा के नेता संजय उपाध्याय ने शिवसेना यूबीटी के संजय भोसले को बहुत बड़े मार्जिन से लगभग ९५०५४ मतों से  हराया है ,आखिरी राउंड की काउंटिंग जारी है, संजय ने  लगभग जीत दर्ज कर ली है।

No comments