0 इजरायल ईरान के बीच बढ़ती जंग से किन भारतीय दिग्गज कंपनियों को हो सकता है नुकसान/ यदि आपका निवेश है तो हो जाएं सावधान। - Khabre Mumbai

Breaking News

इजरायल ईरान के बीच बढ़ती जंग से किन भारतीय दिग्गज कंपनियों को हो सकता है नुकसान/ यदि आपका निवेश है तो हो जाएं सावधान।

इजरायल ईरान का जंग यदि इसी तरह चलता रहा तो भारत के कई दिग्गज कॉरपोरेट समूह पर होगा असर।
पिछले कारोबारी सत्र में टाटा, अदानी ग्रुप को भी हुआ पांच प्रतिशत तक का झटका।

जैसा कि हम सब जानते हैं पिछले कई दिनों से इजरायल और ईरान की जंग बढ़ती रही है कभी इसराइल ने ईरान के लेबनान स्थित हिजबुल्ला चीज को मार गिराया जिसके बाद हिज्बुल्लाह ने इसराइल पर 180 से ज्यादा मिसाइल छोड़े और कई मौतें हुई इसके बाद इजरायल ने बदला लेने के लिए अपनी तरफ से गोलियां दागे और इन दोनों के बीच यह जंग बढ़ती चली जा रही है इसका सीधा-साधा असर कच्चे तेल के दामों पर देखने को मिल रहा है जो बढ़ रहे हैं जिसके चलते भारतीय बाजार भी डरे हुए हैं और पिछले दो-तीन दिनों से भारतीय बाजार लगातार गिरावट का दिन देख रहे हैं।
 कल शुक्रवार के दिन भी भारतीय बाजार संभालने की कोशिश जरूर की है और काफी हद तक कामयाब भी हो गए थे लेकिन अंत में फिर से प्रॉफिट बुकिंग आ गई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी बड़ी मुश्किल से अपने आप को 25000 के स्तर पर संभाल पाया है ।यह आगे टिक पाएगा या नहीं इस पर कुछ भी कहना इतना आसान नहीं लग रहा है । 

आपको बता दें कि ऐसी कौन सी कंपनियां है जिनका कारोबार इजराइल में फैला हुआ है या इजरायल की कंपनियों के साथ उनकी सीधे-सीधे हिस्सेदारी है और इस जंग के चलते इन कंपनियों के मुनाफे में व्यापक असर देखने को मिल सकता है यदि आपका भी है इनमें निवेश तो ध्यान देना होगा। 

अदानी समूह

अदानी समूह की कंपनी अदानी पोर्ट की हिस्सेदारी इसराइल के हाइपरपोर्ट में है यदि यह जंग बढ़ती जाती है तो अदानी पोर्ट में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिल सकती है पिछले दो सत्र में ही यह लगभग 5% तक फिसल चुका है। 

सन फार्मा भारत के दिग्गज फार्मा सेक्टर की कंपनी की हिस्सेदारी इजरायल के टैरो फार्मा कंपनी में है । ऐसे में सन फार्मास्यूटिकल भी गिरावट के दौर देख सकता है। 
लूपिन और डॉक्टर रेड्डीज जैसी भारत की दिग्गज फार्मा कंपनियों के हिस्सेदारी इजरायल की कंपनी तेवा फार्मास्यूटिकल में है। 
भारत की दिग्गज ज्वेलरी कंपनी कल्याण ज्वेलर्स की शाखाएं इजराइल में भी फैली है।
 इजराइल में बढ़ रही युद्ध के माहौल के बीच कल्याण ज्वेलर्स को भी झटका लग सकता है। 

टाटा समूह की एक और दिग्गज कंपनी टाइटन का भी इजराइल में बड़ा कारोबार है और इस जंग के चलते टाइटन के भी शेयर प्राइस अच्छी खासी गिरावट दिखा सकते हैं। 

टेक्नोलॉजी की सर्विस देने वाली भारत के दिग्गज कंपनियों में शामिल टेक महिंद्रा और विप्रो जैसी कंपनियां भी नुकसान का सामना कर सकते हैं क्योंकि इजराइल में सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में इनका बड़ा कारोबार है। 



No comments