पुणे में २१ वर्षीया छात्रा हुई गैंगरेप का शिकार/ तीन अनजान अपराधियों ने दिया अंजाम/पुणे पुलिस १० अधिकारियों की टीम का रही है जांच/ डीसीएम फडणवीस ने दिए स्केच जारी कर तुरंत अरेस्ट के निर्देश
पुणे के बोपदेव घाट में २१ वर्षीया छात्रा से गैंग रेप/ पुणे पुलिस कर रही जांच/तीन शक के दायरे में , हुई पूछताछ
गुरुवार रात ११ बजे के करीब, बापदेव घाट ,पुणे में तीन अज्ञात लोगों ने एक २१ वर्षीया महिला का बलात्कार किया एवं उसके पुरुष मित्र को भी चोट पहुंचाई है।
पुरुष मित्र ने पीड़िता को नज़दीक अस्पताल पहुंचाया।अगले दिन सुबह पांच बजे घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
पोलिस ने शक के आधार पर तीनलोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की।
उपायुक्त पुणे रंजन कुमार शर्मा ने कहा है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए १० अधिकारियों की टीम बनाई गई है और जल्द ही वह सलाखों के पीछे होंगे।
राज्य के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बात की और निर्देशित किया कि आरोपियों का स्केच बनाकर सर्कुलेट किया जाए और त्वरित कार्यवाही हो।
शिवसेना उबाठा के नेता आनंद दुबे ने शिंदे सरकार की इस मामले में आलोचना की और कहा कि सरका न्याय व्यवस्था में फेल हो चुकी है।
राकांपा शरद पवार की नेत्री सुप्रिया सुले ने कहा सरकार महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर पा रही है।
बताया जा रहा है कि पीड़िता दूसरे जिले से है। वह और उसका पुरुष मित्र दोनो कॉलेज में पढ़ते हैं। पीड़िता जलगांव की है और मित्र लड़का सूरत से है। दोनो घूमने आए थे। रात में सुनसान जगह देखकर तीन लोगों ने उन्हें पकड़ लिया, लड़के को मारा पीटा फिर उसके सामने ही लड़की का बलात्कार किया और भाग निकले।
No comments
Post a Comment