नवाब मलिक को विधायकी उम्मीदवारी देना हमे मंजूर नहीं, आशीष शेलार, मुंबई भाजपा अध्यक्ष
नवाब मलिक को विधायकी उम्मीदवारी देना हमे मंजूर नहीं: आशीष शेलार, भाजपा
मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा है कि नवाब मलिक को विधानसभा की उम्मीदवारी नहीं दी जानी चाहिए, हमे यह कतई मंजूर नहीं कि जिसका अंडरवर्ल्ड डॉन मोस्ट वांटेड दावूद इब्राहिम से संबंध हो उसे टिकट दिया जाए।
बता दें कि कुर्ला के गोलवाला कंपाउंड में जमीन खरीद बिक्री के मामले में दावूद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर से लें देन प्रकरण ,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था और उन्हें जेल भी भेजा गया था।
कभी कबाड़ी का कारोबार करनेवाले नवाब मलिक का परिवार मूलतः उत्तर प्रदेश के बलरामपुर क्षेत्र से है जहां वह काफी संपन्न परिवार है। यहां नवाब के पिता भी कई कारोबार करते थे।
उद्धव ठाकरे सरकार में नवाब मलिक को अल्पसंख्यक, उद्यम एवं कौशल विकास मंत्री भी बनाया गया था।
नवाब , अविभाजित राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे और मुंबई इकाई के पार्टी अध्यक्ष भी रहे हैं।
नवाब मलिक ,अणुशक्ति नगर, चेंबूर से विधायक हैं और स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्हें न्यायालय से जमानत मिली थी। जब नवाब मलिक कुर्ला के एक अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए तो उनका स्वागत करने के लिए उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के करीबी नरेंद्र राणे, संजय तटकरे समेत दिग्गज राकांपा नेता मौजूद रहे। सुप्रिया सुले भी नवाब को अपना वरिष्ठ नेता बता चुकी हैं।
No comments
Post a Comment