विजया राहटकर बनी राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष। ली रेखा शर्मा की जगह।अर्चना मजूमदार बनी नई सदस्य।
विजया किशोर रहाटकर राष्ट्रीय महिला आयोग की नई अध्यक्ष बनीं
विजया जी पहले महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा वर्ष २०१६ से वर्ष २०२१ तक रह चुकी हैं।
पिछले राजस्थान विधान सभा चुनाव में भाजपा की ओर से उन्हें सह प्रभारी बनाया गया था।
विजया राहटकर की नियुक्ति राष्ट्रीय महिला आयोग के अधिनियम १९९०, धारा ३ के तहत केंद्र सरकार द्वारा की गई है।
इसके अलावा अर्चना मजूमदार को नए सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
ये दोनों नियुक्तियां अगले तीन साल तक के कार्यकाल के लिए हुई हैं।
विजया राहटकर ,रेखा शर्मा की जगह ले रही हैं जो २०१८ में नियुक्त हुई थीं। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।वह तीन साल तक या ६५ वर्ष के उम्र तक( जो भी इनमें से पहले हो) इस पद पर बनी रहेंगी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा यह नियुक्ति की गई है और इसका गैजेट नोटिफिकेशन शीघ्र ही कर दिया जाएगा।
विजया राहटकर २००७ से २०१० तक छत्रपति संभाजी नगर की महापौर रही हैं।वह २०१० से २०१४ तक भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव भी रहीं और २०१४ में वह महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी बनीं।
महिलाओं की कानूनी समस्याओं पर "विधिखित"; "औरंगाबाद लीडिंग टू वाइड रोड्स" रचनाएं उनके द्वारा लिखित हैं।
पुणे विश्व विद्यालय से उन्होंने भौतिकी में स्नातक एवं इतिहास में स्नातकोत्तर की शिक्षा हासिल की है।
एसिड अटैक से महिलाओं की सुरक्षा एवं सहयोग के लिए बनी योजना "सक्षम"; महिलाओं की स्वयं सहायता समूह को केंदीय योजना प्रज्वला, २४ घंटे महिलाओं के लिए हेल्पलाइन सुहिता योजना का श्रेय विजया राहटकर को जाता है।
No comments
Post a Comment