0 छोटा राजन को 2001 की हत्या केस में मुंबई उच्च न्यायालय ने दी राहत, आजीवन कारावास को किया सस्पेंड/रहेगा राजन जेल में - Khabre Mumbai

Breaking News

छोटा राजन को 2001 की हत्या केस में मुंबई उच्च न्यायालय ने दी राहत, आजीवन कारावास को किया सस्पेंड/रहेगा राजन जेल में

राजेंद्र सदाशिव निकलजे उर्फ छोटा राजन को मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों रेवती मोहिते डेरे एवं पी के चव्हाण ने 2001 में की गई होटलियर जय शेट्टी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि अन्य हत्या मामले में वह जेल में ही रहेगा।

4 मई 2001 को दक्षिण मुंबई के गोल्डन क्राउन होटल के पहले महले पर स्थित होटल कार्यालय के सामने होटल मालिक जय शेट्टी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।शेट्टी से राजन गैंग ने हफ्ता मांगा था।बार हफ्ता मांगने से परेशान होकर शेट्टी ने मुंबई पुलिस की शरण ली और उसे पुलिस सुरक्षा दी गई। हत्या से दो महीने पहले उसकी पुलिस सुरक्षा हटा ली गई थी।

राजन पर पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या का भी आरोप है, जिसके लिए वह जेल  की सजा काट ही रहा है।
शेट्टी हत्या मामले में 1 लाख रुपए बॉन्ड एवं एक अन्य श्योरटी बॉन्ड पर उसकी आजीवन कारावास की सजा को निलंबित कर दिया गया है।
इसी साल मई में शेट्टी हत्या से जुड़े मकोका ( महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट )मामले में विशेष न्यायालय ने राजन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।





No comments