जगत जननी ब्रह्मचारिणी के स्वरूप की आज होती है पूजा/नवरात्रि का दूसरा दिन
शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन आज 4 अक्टूबर दिन शुक्रवार को है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, नवरात्रि का दूसरा दिन अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को होता है. नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. आज के दिन वैधृति योग, चित्रा नक्षत्र का संयोग बना है और तुला राशि का चंद्रमा है. मां ब्रह्मचारिणी सफेद वस्त्र में कमंडल एवं जप की माला धारण करने वाली हैं।
शारदीय नवरात्रि 2024 दूसरा दिन
शुक्ल द्वितीया तिथि आज है.
मां ब्रह्मचारिणी पूजा मंत्र
1. ओम देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः
2. ब्रह्मचारयितुम शीलम यस्या सा ब्रह्मचारिणी।
सच्चीदानन्द सुशीला च विश्वरूपा नमोस्तुते।।
3. या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
मां ब्रह्मचारिणी का भोग
पूजा के दौरान मां ब्रह्मचारिणी को पंचामृत और शक्कर का भोग लगाना चाहिए. इससे देवी प्रसन्न होती हैं और मनोकामनाएं पूरी करती हैं।
(आचार्य अजय मिश्र जी, मुख्य पुजारी विहिप संचालित समर्थ हनुमान टेकडी, सिद्ध पीठ, सायन, मुंबई द्वारा संकलित)
No comments
Post a Comment