0 सायन कोलीवाड़ा से कांग्रेस ने फिर से दिया गणेश कुमार यादव को टिकट/ रवि राजा को नहीं मिला टिकट - Khabre Mumbai

Breaking News

सायन कोलीवाड़ा से कांग्रेस ने फिर से दिया गणेश कुमार यादव को टिकट/ रवि राजा को नहीं मिला टिकट

सायन कोलीवाड़ा विधानसभा, मुंबई से कांग्रेस ने हारे हुए उम्मीदवार गणेश यादव को फिर से दिया टिकट/दिग्गज कांग्रेसी नेता रवि राजा को नहीं मिला टिकट

दक्षिण मध्य मुंबई लोकसभा क्षेत्र के एक प्रमुख विधानसभा सायन कोलीवाड़ा में पिछले दो बार से लगातार भाजपा के विधायक कैप्टन तमिल सेलवन जीतते आए हैं।2009 में यह सीट कांग्रेस के दिवंगत नेता जगन्नाथ शेट्टी के पास थी। भाजपा ने तीसरी बार भी कैप्टन सेलवन पर ही दांव खेला है और अपनी जीत को लेकर वह निश्चिंत भी हैं।

पिछली बार 2019 में गणेश यादव को कांग्रेस ने यहां से उम्मीदवारी दी जिन्हें लगभग 31% मतदान मिले। 40 हजार 800 से अधिक मतदान मिलने पर भी भाजपा के कैप्टन सेलवन को मिले 54 हजार 800 मतों के सामने हार गए थे। यहां से मनसे ने भी अनंत कांबले को टिकट दिया जिन्हें 13 हजार मत मिले थे।

2014 में यहां से शिवसेना के दिग्गज नगरसेवक मंगेश सातमकर को विधायकी टिकट मिली और दूसरे नंबर पर रहे, लगभग 37 हजार मत मिले लेकिन मनसे के बाबा कदम ने 3300 के लगभग मत लिए जिसके चलते भाजपा के कैप्टन सेलवन जीत गए थे। जबकि कांग्रेस के शेट्टी को मात्र 23 हजार मत मिले थे।

यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता रवि राजा कोण्डू पिछले चालीस साल से सक्रिय राजनेता रहे हैं।चार बार से नगरसेवक रह चुके हैं।दक्षिण भारतीय वर्ग में अच्छी पैठ है। उत्तर भारतीय मत भी मिलता रहा। 

रवि राजा के समर्थकों को उम्मीद थी कि पार्टी रवि राजा को यहां से उम्मीदवार बनाएगी, पर मुंबई कांग्रेस टीम में गुटबाजी के चलते गणेश यादव को टिकट थमा दिया गया है। इससे भाजपा के सेलवन को अपनी जीत की राह आसान दिख रही है।
उल्लेख कर दें कि पिछले नगरसेवक चुनाव में विधायक कैप्टन सेलवन के भाई मुरुगन को भाजपा ने नगरसेवक का टिकट दिया और स्वयं तमिल सेलवन विधायक ने प्रचार किया बावजूद इसके जनता ने रवि राजा को ही नगरसेवक बनाया था। 
क्षेत्र में इस बात की चर्चा हो रही है कि क्या रवि राजा इससे असंतुष्ट होकर किसी दूसरे दल में जाने का मन बना सकते हैं? रवि राजा ने अब तक निष्ठा से ४ दशकों से कांग्रेस की सेवा की लेकिन पार्टी उन्हें प्रतिसाद नहीं दे पा रही ,क्या इसका खामियाजा पार्टी को भुगताना पड़ सकता है? क्या पूर्व विरोधी पक्ष नेता मुंबई मनपा रहे रवि राजा को किसी दूसरे राजनीतिक दल से विधायकी का ऑफर आया है?
इन सबके जवाब शायद रवि राजा ही दे सकते हैं।

 कदाचित कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व राजनीतिक मामलों में निष्क्रिय है, मुंबई टीम ने जिसे चुना ,राष्ट्रीय कांग्रेस समिति ने उस पर मोहर लगा दी है , जिससे कांग्रेस अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारती दिख रही है।

No comments