0 संजय निरुपम को दिंडोशी से दिया टिकट/ शिवसेना की सूची में मिली जगह - Khabre Mumbai

Breaking News

संजय निरुपम को दिंडोशी से दिया टिकट/ शिवसेना की सूची में मिली जगह

संजय निरुपम को एकनाथ शिंदे ने दिया दिंडोशी से टिकट।लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस छोड़  संजय ने शिवसेना में घर वापसी की थी...

संजय निरुपम को कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारी नहीं दी थी जिससे नाराज होकर उन्होंने शिवसेना का दामन थामा था।

हालांकि उस समय शिंदे समूह की शिवसेना ने संजय को टिकट नहीं दिया पर संजय ने कहा चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी वह जरूर संभालेंगे, शिंदे के द्वारा राज्य में हो रहे कार्य से वह बहुत प्रभावित हैं। 
वर्ली से पूर्व कांग्रेस संसद सदस्य मिलिंद देवरा को उम्मीदवारी दी गई है।वर्ली से आदित्य ठाकरे विधायक बने थे और इस बार फिर मैदान में हैं।मिलिंद देवरा के अलावा मनसे ने भी यहां से संदीप देशपांडे को उतारा है। इस तरह आदित्य ठाकरे के लिए जीत की राह उतनी आसान नहीं दिखा रही है।
वहीं शिवसेना UBT के लिए नाक का सवाल बनी बांद्रा ईस्ट की सीट से उद्धव ठाकरे ने भतीजे वरुण सरदेसाई को टिकट दिया है जबकि दिवंगत बाबा सिद्दीकी के विधायक बेटे जीशान ने कांग्रेस का दामन छोड़ अजीत पवार की राकांपा खेमे को ज्वॉइन कर लिया है और जीशान को यहां से टिकट भी दे दिया गया है।
 यह सीट पहले अविभाजित शिवसेना के ही पास थी लेकिन बाद में पूर्व महापौर विश्वनाथ महादेश्वर को हराकर जीशान ने यह सीट जीतकर कांग्रेस का परचम लहराया था। दिवंगत बाबा सिद्दीकी वैसे तो दशकों तक कांग्रेस के साथ रहे लेकिन इसी वर्ष फरवरी में अजीत पवार से हाथ मिला लिया था।

चेंबूर अणुशक्ति नगर से अजीत पवार  की राकांपा ने नवाब मलिक की बेटी सना को टिकट दे दिया है।हालांकि राकांपा भाजपा को नवाब मलिक के बारे में समझती रही लेकिन नवाब को टिकट देने के विरोध में भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार अड़े रहे। अब मानखुर्द गोवंडी क्षेत्र से नवाब खुद निर्दलीय लड़ना चाहते हैं ,यहां से सपा के अबू आजमी विधायक हैं।  
भाजपा का कहना है कि नवाब के संबंध आतंकी सरगना दावूद इब्राहिम से है, मुंबई की जमीन खरीद मामले में नवाब की भूमिका दावूद की बहन के साथ जाहिर हुए थे।

No comments