बाबा सिद्दीकी कई राउंड फायर में गोली मारकर हत्या। लीलावती लाया गया पर तोड़ा दम/ बेटे विधायक जीशान के कार्यालय में थे मौजूद। पोलिस ने दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार। बांद्रा में भारी पोलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के पूर्व खाद्य मंत्री, बांद्रा के तीन बार के विधायक पूर्व कांग्रेसी बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या/ अजीत गुट राकांपा में हुए थे शामिल
बाबा सिद्दीकी की कई राउंड फायर में हत्या हो गई है। हत्या के समय वह अपने बेटे एवं कांग्रेसी विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय बांद्रा पूर्व में थे। हमले के तीन लोग शामिल थे।पोलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
बाबा सिद्दीकी को तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बाबा सिद्दीकी कांग्रेस से १९९९, २००४, २००९ में बांद्रा पश्चिम से विधायक बने, राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री भी बने थे। कुछ समय पहले कांग्रेस में विवाद के चलते उन्होंने राकांपा अजीत गुट का दामन थामा था। जीशान ,बेटे बांद्रा पूर्व से विधायक हैं और अभी भी कांग्रेस में हैं। हालांकि खबरें थी कि जल्द ही वह राकांपा अजीत गुट में जाने वाले हैं।
लीलावती अस्पताल के बाहर बाबा सिद्दीकी समर्थकों की भरी भीड़ है और पुलिस बल की सुरक्षा बढ़ाई गई है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अस्पताल पहुंचे हैं।वरिष्ठ अधिकारियों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
No comments
Post a Comment