0 नहीं रहे रतन टाटा, ८६की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा - Khabre Mumbai

Breaking News

नहीं रहे रतन टाटा, ८६की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

देश के सबसे प्रतिष्ठित उद्योग समूह टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने ली ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस। 86 साल की उम्र में निधन

रतन टाटा, पद्म विभूषण (२००८) , पद्म भूषण (२०००), महाराष्ट्र भूषण (२००६), ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटिश सरकार का राजकीय सम्मान, असम राज्य का सर्वोच्च सम्मान आदि कई सम्मान से सम्मानित थे रतन टाटा।
आर्किटेक्चर में डिग्री प्राप्त किए रतन टाटा, नवल टाटा के बेटे थे।नवल को जमशेदजी टाटा ने गोद लिया था।  रतन टाटा ने १९६१ में टाटा स्टील में काम किया अपनी प्रतिभा के दम पर बाद में जमशेद जी टाटा के बाद चेयरमैन बने।वह १९९१ से लेकर २०१२ तक टाटा समूह के चेयरमैन बने रहे।
लैंड रोवर, जगुआर, टेटली टाटा टी जैसे ब्रांड इनके समय में ही उभरे।
रतन टाटा ने रिटायरमेंट के बाद साइरस मिस्त्री को प्रमोट किए जाने, बोर्ड को लड़ाई के बीच २०१७ तक N चंद्रशेखरन के द्वारा कुर्सी संभालने तक टाटा सन"स को संभालते रहे। ३० से ज्यादा स्टार्ट अप कम्पनियों में निवेश किया। वृद्ध नागरिकों के लिए बनी एक संस्था में निवेश किया।

रतन टाटा विवाह के बहुत करीब चार बार आए लेकिन विवाह नहीं किया। किसी न किसी कारण से वह अविवाहित रहे और उन्हें कोई संतान नहीं है।
रतन टाटा अपनी दान देने, कई कंपनियों को सहारा देने के लिए प्रसिद्ध हैं। एयर इंडिया इन्हीं के समय में वापस टाटा समूह के पास लौट आया।

रतन टाटा ने स्वयं सोमवार ७ अक्टूबर को जब उन्हें ब्रीच कैंडी ले जाया गया तो X पर जानकारी दी कि वह स्वस्थ हैं , बढ़ती उम्र के कारण रेगुलर चेक अप के लिए लाया गया है, अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। 
आज उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली है।
वह आखिरी समय तक एमिरेट्स चेयरमैन बने रहे।

No comments