रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं।MPC की लगातार दसवीं द्विमासिक बैठक में लिया गया फैसला
रिजर्व बैंक दर निर्धारण समिति का फैसला
रेपो रेट स्थिर, कोई बदलाव नहीं
रेपो रेट को पूर्ववत 6.5% रखा गया है।
लगातार दसवीं बार द्विमासिक मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक में यह दर स्थिर रखा गया है।
लगभग 2.5 वर्ष से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है हालांकि रिजर्व बैंक ने अपने भावे रुख में बदलाव करते हुए इसे न्यूट्रल किया है।
इसके पहले एक्वॉमिडेटिव विथड्रावल रखी गई थी जिसका मतलब था निकट समय में ब्याज दर घटने के आसार नहीं थे लेकिन अब यह स्टैंड न्यूट्रल होने से संभवतया दिसम्बर माह में 11 वीं पालिसी बैठक में ब्याज दर घटने की उम्मीद बढ़ जरूर गई है।
रिजर्व बैंक ने बैंको, माइक्रो फाइनेंस, नॉन बैंक फाइनेंस कंपनियों को अनसिक्योर्ड कर्ज बहुत अधिक देकर अपनी लोन बुक ऐसे काफी बढ़ाने पर चिंता जाहिर की है और कहा है कि कई फाइनेंस कंपनियां व्यक्तिगत लोन देकर अपना विकास पेपर पर दिखा रही हैं, जबकि वास्तविकता में मांग कम है। ऐसे में यह चेताया जाता है कि ये फाइनेंस कंपनियां अपना अंडर राइटिंग रिस्क प्रबंधन और मजबूत बनाए और अनसिक्योर्ड लोन पर जरूरी ध्यान दें, यदि कोई अनियमितता मिलती है तो रिजर्व बैंक कार्रवाई करने से नहीं रुकेगा।
आपको बता दें दिग्गज निजी बैंक hdfc ने कल ही अपनी ब्याज दरों में 5 पैसे की बढ़ोतरी कर दी है।
यदि आपको लोन रेट सस्ते चाहिए तो दिसंबर तक इंतजार करना पड़ सकता है।
रियल सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी 6.7% की दर से बढ़ा है। आगे बेहतर आर्थिक विकास का नजरिया बरकरार है।
No comments
Post a Comment