0 असत्य और अधर्म पर धर्म और सत्य की विजय गाथा का महापर्व विजयादशमी आज/ मां दुर्गा ने महिषासुर एवं भगवान राम ने रावण का आज ही के दिन किया था अंत - Khabre Mumbai

Breaking News

असत्य और अधर्म पर धर्म और सत्य की विजय गाथा का महापर्व विजयादशमी आज/ मां दुर्गा ने महिषासुर एवं भगवान राम ने रावण का आज ही के दिन किया था अंत

दशहरा की पावन पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

विष्णु अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम भवन श्री राम ने आज ही के दिन लंकापति रावण का अंत कर दिया था। अधर्मी रावण का वंश सहित विनाश हो गया था और धर्म की जीत हुई थी, देवताओं ने आकाश से पुष्प वर्षा कर भगवान राम का अभिनन्दन किया था।


दशहरा या विजयादशमी का त्योहार आज शनिवार को है. आज अश्विन शुक्ल नवमी तिथि, श्रवण नक्षत्र, धृति योग, कौलव करण, पूर्व का दिशाशूल और मकर राशि में चंद्रमा है।
 
सुबह 10:58 बजे के बाद से दशमी तिथि लग जाएगी. आज दशहरा के दिन सर्वाथ सिद्धि योग और रवि योग बन रहे हैं।
दशहरा के अवसर पर मां अपराजिता की पूजा करते हैं. इस देवी की पूजा करने से व्यक्ति को सफलता मिलती है. दशहरा के दिन शमी और अपराजिता के पेड़ की भी पूजा करते हैं, इससे जीवन में सुख और समृद्धि आती है. शमी पूजा से दुख, रोग, दोष मिटते हैं और शनि देव की भी कृपा मिलती है। भगवान राम ने भी रावण के साथ अंतिम युद्ध से पहले माता अपराजिता की पूजा की थी।


दशहरा के अवसर पर विजय मुहूर्त में शस्त्र पूजा करने का विधान है. इसे आयुध पूजा भी कहते हैं।
शस्त्र पूजा का मुहूर्त दोपहर 02:03 बजे से है. जो लोग मां दुर्गा की मूर्तियों की स्थापना करते हैं, वे दशहरा पर उनका विसर्जन करते हैं.

 इस साल दुर्गा विसर्जन दोपहर 1:17 बजे से किया जा सकता है. दशहरा को शाम के समय में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन करते हैं. कहा जाता है कि भगवान राम ने अश्विन शुक्ल दशमी को रावण का वध किया था और माता सीता को मुक्त कराया था. इस वजह से हर साल इस तिथि को दशहरा मनाते हैं. इस तिथि को मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था।

इस साल रावण दहन का मुहूर्त शाम में 5:54 बजे के बादे से है।

( संकलन: आचार्य अजय मिश्र जी, मुख्य पुजारी विहिप संचालित समर्थ हनुमान टेकडी सिद्ध पीठ, सायन, मुंबई)

No comments