0 महाराष्ट्र चुनाव नवंबर के दूसरे सप्ताह में : एकनाथ शिंदे सीएम - Khabre Mumbai

Breaking News

महाराष्ट्र चुनाव नवंबर के दूसरे सप्ताह में : एकनाथ शिंदे सीएम

आज अपने आधिकारिक मुख्यमंत्री निवास वर्षा बंगले पर मीडिया से बात चीत में सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा है कि २८८ सीटों वाले महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नवंबर के दूसरे सप्ताह में हो सकते हैं।यह दो चरणों में लिया जाएगा।

सीएम ने कहा कि महायुति सरकार ,आम आदमी की सरकार है।हम विकास और कल्याणकारी योजनाओं दोनो पर काम कर रहे हैं।
राज्य की मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना के अंतर्गत अब तक १.६० करोड़ महिलाओं को योजना लाभ दिया गया है और हमारा उद्देश्य २.५ करोड़ महिलाओं तक पहुंचने की है। इस योजना के अंतर्गत २.५ लाख सालाना आय से कम परिवार की महिला को १५०० रुपए दिए जा रहे हैं। 

१.५ लाख युवाओं को स्किल शिक्षा ट्रेनिंग के अंतर्गत अप्पाइंटमेंट दिया जा चुका है और उन्हें ६ हजार से लेकर १० हजार तक प्रतिमाह स्टाइपेंड भी मिलेगा।  लगभग १० लाख युवाओं को इस योजना से जोड़ने एक मुहिम जारी है। स्किल ट्रेनिंग के बाद उन्हें रोजगार उपलब्ध करने की भी प्राथमिकता है।

सीएम शिंदे ने कहा कि महायुति में सीट बंटवारे को लेकर अगले आठ से १० दिन में फैसला हो जाएगा।जिनके उम्मीदवार  अधिकतम सीटिंग कैंडिडेट रहे हैं, जिनका स्ट्राइक रेट अच्छा है..उसी आधार पर सीटों का बंटवारा होना है।





No comments