0 बेस्ट कंडक्टर को मारा चाकू, छीना मोबाइल ,हुआ फरार/धारावी पोलिस ने किया गिरफ्तार/ कंडक्टर को स्थिति गंभीर, सायन अस्पताल में चल रहा इलाज - Khabre Mumbai

Breaking News

बेस्ट कंडक्टर को मारा चाकू, छीना मोबाइल ,हुआ फरार/धारावी पोलिस ने किया गिरफ्तार/ कंडक्टर को स्थिति गंभीर, सायन अस्पताल में चल रहा इलाज

गुरुवार की रात 9.30 बजे के करीब का समय और पायधोनी से विक्रोली आगार के लिए जा रही बेस्ट बस संख्या 7 धारावी के पीला बंगला के निकट टी जंक्शन के पास पहुंचती है।खचाखच भरी भीड़ में लगभग 22 की उम्र का एक कुख्यात अपराधी शाहबाज खान बस में दाखिल होता है।कंडक्टर से हाथा पाही करता है और किराए के पैसे रखे हुए बैग को छीनने की पूरी कोशिश करता है।

कंडक्टर, 44 वर्षीय अशोक डांगे विरोध करता है, लड़ता है तो शाहबाज चाकू से उस पर हमला बोल देता है।हाथ, गर्दन, कंधे ,जांघें पर चाकू से वार करता है, मोबाइल छीनकर बस से कूदकर भाग जाता है।

धारावी पोलिस में शिकायत दर्ज होती है। कंडक्टर को सायन अस्पताल में भर्ती कराया जाता हैं जहां उसकी स्थिति क्रिटिकल बनी हुई है।
मामला गुरुवार की रात 9.30 बजे का है। टी जंक्शन के पास पर्याप्त सीसीटीवी नही है।जो हैं भी उनसे कोई मदद पोलिस को नही मिल पाती। धारावी पोलिस कई घंटो तक धारावी के हर गली की खाक छानते हुए आखिरकार कावला चाल से शाहबाज को गिरफ्तार करती है।

शाहबाज  खान पर धारावी पोलिस ठाणे समेत कई पोलिस स्टेशनों में कई अपराधिक मामले पहले से ही दर्ज है।
इस घटना से बेस्ट चालको, कंडक्टरों में भय का माहौल बन गया है।  लोगों को सरकारी बस में प्रवास की सुविधा देने वाले कंडक्टर भी सुरक्षित नहीं हैं। 
विपक्ष से शिवसेना UBT ,कांग्रेस ने हमला करते हुए कहा कि अपराध बढ़ रहे हैं पर महायुति सरकार और राज्य के  गृहमंत्री फडणवीस चुनावी रणनीति में व्यस्त हैं।
बेस्ट कामगार सेना ने इस घटना की आलोचना की है और सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।
शाहबाज के पास से हमले में प्रयुक्त की गई चाकू, कंडक्टर का 15 हजार की कीमत का मोबाइल बरामद भी हुआ है।

No comments