0 गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में एंबुलेंस के अंदर महिला से अश्लीलता, बीमार पति का ऑक्सीजन मास्क निकाला, बाहर फेंका, नकदी आभूषण लूटकर हुए फरार/ पोलिस की जांच जारी - Khabre Mumbai

Breaking News

गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में एंबुलेंस के अंदर महिला से अश्लीलता, बीमार पति का ऑक्सीजन मास्क निकाला, बाहर फेंका, नकदी आभूषण लूटकर हुए फरार/ पोलिस की जांच जारी

यूपी के गाजियाबाद की घटना, लखनऊ अस्पताल से लौटते समय मरीज पति का ऑक्सीजन निकाल फेंका रोड पर/पत्नी से की अश्लीलता, भाई को भी किया केबिन में लॉक/मंगलसूत्र, जेवर,१० हजार नकदी ले भागे एंबुलेंस चालक व कंडक्टर/ प्राथमिकी दर्ज, तलाश जारी

लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज करा रहा एक परिवार आर्थिक तंगी के चलते डिस्चार्ज कर  निजी एंबुलेंस से वापस लौट रहा था।पत्नी को ड्राइवर ने कहा कि आगे आकर बैठ जाए, रात का समय है, पुलिस महिला को देखकर रोकेगी नही और हमे परेशानी नहीं होगी।
महिला को आगे बिठाया गया, भाई को ड्राइवर वाली केबिन में लॉक कर दिया।दोनो ने मिलकर महिला  से अभद्रता की, विनय भंग की कोशिश की। पत्नी विरोध करती रही, उसकी छटपटाहट सुन पति और भाई चिल्लाए लेकिन उनकी अश्लीलता कम नहीं हुई। दोनो ने बीमार पति का ऑक्सीजन निकाल गाड़ी से फेंक दिया। बाद ने भाई और पत्नी को नीचे धकेल दिया और रफूचक्कर हो गए।
पत्नी एवम भाई ने गाजियाबाद पोलिस में शिकायत दर्ज कराई।दूसरे एंबुलेंस में पति को सवार कर गोरखपुर के अस्पताल लाया गया जहां मरीज पति को डेथ ऑन अराइवल घोषित कर दिया गया।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त लखनऊ जोन जितेंद्र कुमार दुबे ने कहा है कि पत्नी की तहरीर पर मामला दर्ज कर टीम गठित की गई है, अपराधियों की तलाश जारी है।
दोनो अभियुक्तों ने महिला का मंगलसूत्र, चैन, अन्य आभूषण, पर्स में रखे १० हजार नकदी, लखनऊ अस्पताल की रिपोर्ट सब छीन लिए।
महिला ने लखनऊ जाकर गाजियाबाद पोलिस ठाणे में बुधवार को मामला दर्ज कराया है।

इस घटना से परिसर में असंतोष व्याप्त है aur पुलिस अपराधियों की सघन छानबीन करने में जुटी है।

No comments