नही रुक रही बलात्कार की घटनाएं, यूपी के मुरादाबाद से नर्स के साथ डॉक्टर ने किया रेप, आरोपी गिरफतार, अस्पताल का लाइसेंस होगा निरस्त
कोलकाता की ट्रेनिंग महिला डॉक्टर के बलात्कार एवं हत्यासे जुड़ी वारदात से पूरा देश वैसे ही कांप उठा है और जगह जगह धरना प्रसाधन हो रहा है।इसी बीच मुंबई के सायन अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में तैनांत डॉक्टर से नशे में धुत मरीज एवम उसके मित्रों ने बदसलूकी की, मार पीट की और डॉक्टर को चोट आई जिसमे सायन पुलिस जांच कर रही है।
17 अगस्त को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक निजी अस्पताल में नाइट ड्यूटी कर रही महिला नर्स के साथ यहां के डॉक्टर ने बलात्कार किया और किसी को बताया तो जान से मारने की धमकी भी दे दी।
पीड़िता लगभग 10 महीने से अस्पताल में नर्स का काम कर रही थी। 17 अगस्त शाम 7 बजे गई। देर रात वार्ड बॉय जुनैद ने कहा डॉक्टर शाहनवाज बुला रहे हैं, पर वह नही गई।
रात 12.30 बजे दूसरी नर्स मेहनाज ने कह दिया कि डॉक्टर बुला रहे हैं ,वह नही तैयार हुई तो वार्ड बॉय जुनैद और दूसरी नर्स मेहनाज ने जबरन डॉक्टर शाहनवाज के कमरे में भेजा और बाहर से कड़ी लगा दी।
पीड़िता मदद के लिए चिल्लाती रही और डॉक्टर ने जबरन बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी भी दी।इस दौरान पीड़िता का मोबाइल चार्जिंग से निकालकर अपने पास रख लिया था।
पीड़िता सुबह अस्पताल से निकलकर घर पहुंची और परिजन से बताया।जिसके बाद पोलिस ठाणे में शिकायत दर्ज कराई।पोलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
चीफ मेडिकल ऑफिसर ने अस्पताल को सील करने ,लाइसेंस कैंसल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
No comments
Post a Comment