बदलापुर स्कूल में यौन शोषण मामला/ ट्रेनें रुकी, बदलापुर बंद का आव्हान/मुख्यमंत्री ने दिया दिलासा: फास्ट ट्रैक में चलेगा केस/
मुंबई उपनगर बदलापुर स्कूल में 4 वर्ष की बच्चियों के साथ यौन शोषण के आरोपी को सजा दिलाने के लिए सड़क पर उतरी जनता/
बदलापुर बंद का आव्हान/अंबरनाथ में ट्रेनें रोकी गई।
आज सुबह 8 बजे सैकड़ों महिलाओं , जनता ने अंबरनाथ स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर चक्का जाम कर दिया।अभी भी खबर लिखे जाने तक सीएसएमटी से कल्याण तक ट्रेनें कार्यरत हैं।उसके आगे आवाजाही बंद है।
सीपीआरओ स्वप्निल नीला के अनुसार जनता ने ट्रेन रोक दी है, स्थानीय प्रशासन नियंत्रित करने की कोशिश में लगा है।
आदर्श निकेतन स्कूल में कॉन्ट्रैक्ट बेस पर अक्षय शिंदे 23 वर्षीय बच्चियों के टॉयलेट के साफ सफाई का काम करता था।4 साल की दो बच्चियों के साथ उसने यौन शोषण किया।पहले तो शिकायत देने के बावजूद महिला वरिष्ठ पोलिस निरीक्षक ने 12 घंटे तक केस नही लिया।बड़ी मशक्कत के बाद मामला दर्ज हुआ।उसे गिरफ्तार किया गया।
आज जनता सड़को पर उतरी तो मुख्यमंत्री भी हरकत में आए हैं और फास्ट ट्रैक में सजा देने की घोषणा की है।
स्कूल के प्रिंसिपल, एक टीचर और एक महिला नॉन टीचिंग स्टाफ को सस्पेंड किया गया है। महिला पोलिस निरीक्षक को भी ट्रांसफर कर दिया गया है।
स्कूल प्रबंधन समिति ने कॉन्ट्रैक्टर को भी ब्लैकलिस्ट कर दिया है जिसने आरोपी अक्षय शिंदे को स्कूल में रखा था। जानकारी मिल रही है कि अक्षय पहले भी तीन बच्चियों के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है।
लोकल विधायक किसन कठोरे ने प्रशाशन से बात की है और जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाने की मांग की है।
No comments
Post a Comment