0 मुंबई उपनगर बदलापुर स्कूल में अटेंडेंट ने किया ४ साल की दो बच्चियों का यौन शोषण/ स्थानीय पुलिस ने किया पॉस्को के तहत मामला दर्ज/ कार्रवाई जारी - Khabre Mumbai

Breaking News

मुंबई उपनगर बदलापुर स्कूल में अटेंडेंट ने किया ४ साल की दो बच्चियों का यौन शोषण/ स्थानीय पुलिस ने किया पॉस्को के तहत मामला दर्ज/ कार्रवाई जारी

बदलापुर ,मुंबई उपनगर के स्कूल से यौन शोषण का मामला उजागर हुआ है।

स्कूल में लड़कियों के लिए वाश रूम में सफाई के लिए अक्षय शिंदे नाम के २३ वर्षीय युवक को कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर नौकरी पर रखा गया था।
अक्षय ने अपने काम का फायदा उठाया और दो ४ साल की बच्चियों को जब वह टॉयलेट के लिए गए तो उनका यौन शोषण किया।घटना १२; १३ अगस्त की है।
बच्चियां अपने घर पहुंची तो बताया कि प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा है।एक बच्ची के माता पिता ने दूसरी के माता पिता से पूछा तो उन्होंने भी कहा कि बच्ची स्कूल जाने से डर रही है।
दोनो ने पहले लोकल डॉक्टर से संपर्क किया जिसने यौन शौषण किए जाने की बात स्पष्ट की उसके बाद अभिभावकों ने बदलापुर पोलिस स्टेशन पूर्व में वरिष्ठ पोलिस निरीक्षक शुभदा शितोले को शिकायत दी।शुरुआत में शितोले मैडम ने केस में देरी की लेकिन बाद में कैसे दर्ज किया।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एसीपी वरहदे जी ने पोस्को एवम भारतीय न्याय संहिता की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया और अभियुक्त शिंदे को गिरफ्तार करने की बात कही है।

स्कूल प्रबंधन के लापरवाही की भी पोल खुली है।स्कूल ने वाश रूम की साफ सफाई के लिए महीला कर्मचारी नही रखा था।स्कूल परिसर में कई जगहों पर सीसीटीवी काम नहीं कर रहे थे।
पैरेंट्स ने मिलकर हंगामा किया और स्कूल प्रबंधन से मांग की है कि सुनिश्चित किया जाए, दुबारा ऐसी घटना नही होगी।

No comments