शिंदे सेना के पालघर से उपनेता राजेश शाह के बेटे मिहिर ने BMW से मारी स्कूटी को टक्कर, महिला की मौत, वर्ली पुलिस में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज, मिहिर मौके से गायब/ पिता राजेश, ड्राइवर पुलिस की गिरफ्त में।
सीएम शिंदे की शिवसेना से पालघर यूनिट से उपनेता राजेश शाह के बेटे मिहिर ने BMW से मारी स्कूटी को टक्कर/ महिला की मौत, पति घायल।वर्ली पुलिस में हिट एंड रन का मामला दर्ज/ मौके से मिहिर गायब
आज सुबह सासून डॉक से मछली खरीद कर स्कूटी से जा रहे नकवा दंपति को पीछे से आ रही एक BMW कार ने टक्कर मार दी।टक्कर तेज थी जिसमें BMW के आगे का स्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त हो गया। यह मामला अत्रीया माल के पास आज सुबह ५:३० बजे घटी है।
गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी कि कावेरी हवा में उछली और कार की बोनट पर गिरी, गाड़ी चलती रही और वह महिला गिर पड़ी।कावेरी को अस्पताल ले जाया गया पर उसे नहीं बचाया जा सका जबकि प्रदीप को हल्की चोटें आईं।
मिहिर २४ वर्षीय ने पापा राजेश को घटना की जानकारी दी और उस बाद से उसका फोन बंद हो गया।पुलिस की चार टीम उसकी तलाश में हैं। पिछली रात जुहू के एक बार में शराब पीने के बाद मिहिर ने ड्राइवर को मुंबई घुमाने के लिए कहा, तड़के ५.३० के करीब नशे में समीर ने खुद गाड़ी चलाने की जिद की और जैसे ही स्टेयरिंग संभाला, मिनटों में यह हादसा हो गया।
स्कूटी पर मच्छीमार ५० वर्षीय प्रदीप नकवा एवं उनकी ४५ वर्षीया पत्नी कावेरी नकवा थे जो वर्ली कोलीवाडा के रहिवासी हैं। पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
इस मामले में पालघर यूनिट शिवसेना से उपनेता राजेश शाह का २४ वर्षीय बेटा मिहिर गाड़ी चला रहा था जो नशे की हालत में बताया गया, वह मौके से फरार हो गया।
वर्ली पुलिस द्वारा राजेश शाह जिनके नाम पर गाड़ी रजिस्टर्ड है, को गिरफ्तार किया, साथ ही राजेश के ड्राइवर राजऋषि सिंह बिदावत को भी गिरफ्तार किया है क्यों कि वह इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के समय गाड़ी में मौजूद था।
इस पूरे प्रकरण में विपक्ष में शिवसेना को भी मुद्दा मिला गया है।शिवसेना UBT के नेता आदित्य ठाकरे वर्ली पुलिस ठाणे पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से मिलकर घटना की जानकारी ली और कहा कि उम्मीद है राजनीतिक दबाव में न आकर पुलिस न्याय करेगी और कानून अपने तरीके से काम करेगा।
इस बीच सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा है कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात की है। कानून की नजर में सब कोई एक समान है।इस मामले में भी न्याय होगा।पुलिस प्रशाशन अपना काम करेगा।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं, सबूत नष्ट करने की कोशिश, गैर इरादतन हत्या, मोटर वेहिकल एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
No comments
Post a Comment